Breaking Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

धान उठाव के कार्य में तेजी लाएं – कलेक्टर श्री लंगेह

टेक होम राशन अंतर्गत शत प्रतिशत बच्चों, गर्भवती और शिशुवती माताओं को वितरण के निर्देश

महासमुंद 17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में धान उठाव के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 15 हजार क्विंटल धान का उठाव सुनिश्चित करें तथा धान का उठाव 25 मार्च तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। वर्तमान में 1.48 लाख मीट्रिक टन धान उठाव के लिए शेष है। कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में कुपोषण को समाप्त करने के लिए अधिकारियों को कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए हैं तथा चिन्हांकित कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उन्हें पोषित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कलेक्टर ने पोस्ट मास्टर को आवश्यक समन्वय कर आंगनवाड़ी के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने टेक होम राशन अंतर्गत शत प्रतिशत बच्चों, गर्भवती और शिशुवती माताओं को वितरण के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने सभी छात्रों के अपार कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वय वंदन योजना तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में रहें तथा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे समय पर कार्यालय पहुंचे तथा आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। ई-ऑफिस प्रणाली में नियमित पत्राचार करते हुए इसे व्यववहार में प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री लंगेह ने पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत सर्वे के लिए पोर्टल पर पात्र हितग्राहियों का सर्वे समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मानव दिवस बढ़ाने के निर्देश दिए है। वर्तमान में 545 पंचायतों में 45 हजार मजदूर कार्य पर लगे हैं। साथ ही गांव-गांव में कचरा संग्रहण की शुरुआत करने के निर्देश दिए। विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बसे गांवों को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगरीय निकायों के सीएमओ को नियमित साफ-सफाई एवं कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संपूर्णता अभियान के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया तथा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में 6 में से 5 संकेतांक पूर्ण हो गए हैं।
कलेक्टर ने जल संचयन भागीदारी 2.0 योजनांतर्गत शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों में सोख्ता गड्ढा सहित जल संचयन के लिए विशेष पहल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा अंतर्गत जल संचयन के कार्य को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनचौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य विभागों से संबंधित पत्रों एवं लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel