सुकमा जिले में कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही

23 संकुल समन्वयकों को नोटिस जारी

सुकमा, 31 जुलाई 2025/ सुकमा कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार टीएल बैठक में समीक्षा के दौरान शाला त्यागी अप्रवेशी बच्चों को प्रवेश दिलाने में कोताही बरतने वाले संकुल समन्वयकों को नोटिस जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में संकुल समन्वयकों के कोताही बरतने वाले सभी संकुल समन्वयकों को नोटिस जारी किया गया है।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मनोज कुमार साहू संकुल एलमागुण्डा, श्री सालिक राम बंजारे संकुल गुफडी, श्री रघुवीर नेताम संकुल कस्तरी, श्री दुष्यंत दाउ संकुल लेदा, श्री नरेन्द्र राणा संकुल गुडरा, श्री महादेव बेघेल संकुलसामसट्टी, श्री मानदाता पटेल संकुल मिसमा, श्री रामलाल मरकाम संकुल हमीरगढ़, श्री भीमराज समरथ संकुल बंजेपल्ली, श्री सुरन्द्र प्रताप राज संकुल रामपुरम, श्री देवनाथ कवाची संकुल गोंडेरास, श्री तुलाराम मण्डावी संकुल तालनार, श्री प्रवीण मिश्रा संकुल पेरमारास, श्री रामकुमार वादेकर संकुल किंदरवाडा, श्री पुनित राम सिंन्हा संकुल पेन्टा, श्री हेमन्तदास मानिकपुरी संकुल पोलमपल्ली, श्री रामनारायण दुग्गे संकुल सगुनघाट, श्री लालसिंह नायक संकुल दुब्बाटोटा, श्री महेन्द्र नाग संकुल कुन्ना, श्री दुलेश्वर सिंह कोर्राम संकुल भेज्जी, श्री शेख अब्दुल मतीन संकुल मुलाकिसोली, श्री मंजीत मिंज संकुल पोन्दुम, श्री निखिल चन्द्र सुना संकुल गोंदपल्ली को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए हैं। समाधानकारक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में प्रशासन के द्वारा एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महासमुंद में कल होगा जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन

Thu Jul 31 , 2025
महिला स्व-सहायता समूह लगाएंगे स्टॉल, एक सप्ताह तक चलेगा “आकांक्षा हाट“ महासमुंद, 31 जुलाई 2025/ केंद्रीय नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिले महासमुंद में जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन कल 1 अगस्त 2025 को जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में किया जाएगा। जिला पंचायत परिसर में महिला […]

You May Like

advertisement