एमआर टीकाकरण अभियान में कई ब्लॉकों का सराहनीय प्रदर्शन, शेष क्षेत्रों को लक्ष्य पूर्ति हेतु तेज करने के निर्देश

एमआर टीकाकरण अभियान में कई ब्लॉकों का सराहनीय प्रदर्शन, शेष क्षेत्रों को लक्ष्य पूर्ति हेतु तेज करने के निर्देश

डेटा अपलोड में पारदर्शिता और शत-प्रतिशत उपलब्धि पर CMO का जोर

      मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन.आर. वर्मा ने जनपद में संचालित खसरा-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि अभियान जनपद में प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है। अब तक 507 नियोजित सत्रों में से 506 सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जो स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और फील्ड टीमों की मेहनत को दर्शाता है।
     उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 23,975 बच्चों का टीकाकरण विभिन्न सत्रों के माध्यम से किया जा चुका है, जबकि यू-विन पोर्टल पर 14,228 बच्चों का डेटा अपलोड दर्ज है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने इसे सकारात्मक उपलब्धि बताते हुए कहा कि टीकाकरण की वास्तविक प्रगति उत्साहजनक है, साथ ही सभी इकाइयों को डेटा अपलोड में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उपलब्धि पूर्ण रूप से परिलक्षित हो सके।
    उन्होंने बताया कि बिलरियागंज, सठियांव, महाराजगंज, कोल्हुखोर तथा हर्रैया जैसे ब्लॉकों में टीकाकरण की प्रगति विशेष रूप से सराहनीय रही है, जहां स्वास्थ्य टीमों ने बेहतर फील्ड मोबिलाइजेशन और सत्र आयोजन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
     समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ ब्लॉकों में टीकाकरण उपलब्धि अच्छी होने के बावजूद यू-विन पोर्टल पर डेटा अपलोड में अंतर (गैप) बना हुआ है, जबकि कुछ क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान के शेष दिनों में विशेष कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा डेटा अपलोड में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

डाॅ. वर्मा ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों, खंड स्वास्थ्य अधिकारियों एवं संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया कि फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ाएं, स्कूल समन्वय मजबूत करें तथा दैनिक समीक्षा के माध्यम से प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसलिए इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. अब्दुल अज़ीज़ ने स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी टीमें समर्पण के साथ कार्य करें और शेष दिनों में प्रयास और तेज कर लक्ष्य हासिल करें । उन्होंने फील्ड स्टाफ को निर्देशित किया कि टीकाकरण के साथ-साथ समयबद्ध डेटा अपलोड पर विशेष ध्यान दें, ताकि वास्तविक उपलब्धि सही रूप में दर्ज हो सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिभावकों एवं आमजन से अपील की कि वे इस टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनाएँ , जिससे जनपद को खसरा-रूबेला मुक्त बनाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिथौरा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 76 लीटर मदिरा जब्त

Tue Feb 17 , 2026
महासमुंद 17 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत खैरखूंटा क्षेत्र में छापेमारी कर 76 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा जब्त की गई, […]

You May Like

Breaking News

advertisement