पिहोवा के गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में श्रीमद भागवत हवन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न

पिहोवा के गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में श्रीमद भागवत हवन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मुख्य यजमान नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि परिवार सहित और पार्षद नगर के गणमान्यजन रहे उपस्थित।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने खेल मंत्री संदीप सिंह की धर्मपत्नी हरजिंदर कौर का किया स्वागत, दिया आशीर्वाद।
जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता भी करता है आश्रम।

पिहोवा 29 नवंबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज व भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज एक मास से चल रही श्रीमद भागवत कथा संपन्न हुई।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से कार्तिक मास में श्रीमद भागवत कार्तिक महत्व कथा आश्रम में की जा रही है।
आश्रम में जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि भी वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया की प्रभु अनंत रूपों में समय समय पर अवतार लेते है। महंत बंशी पुरी जी ने बताया की नारायण का निरंतर जाप करने वाला व्यक्ति नारायण स्वरूप हो जाता है और ऊर्जावान के साथ निरोगी भी रहता है यश कीर्ति बरकरार रहती है और धन धान्य के साथ जातक तंदूरस्त रहता है।
इस अवसर पर आश्रम में मां बगुलामुखी धाम के महंत भीम पुरी, षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वामी शिवांग गिरि, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत कमल गिरि, स्वामी विजय पुरी , स्वामी अभिषेक पुरी, स्वामी लखन पुरी भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान
नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि धर्मपत्नी नीलिमा चक्रपाणि परिवार सहित मौजूद रहे।
कार्यक्रम में खेल मंत्री संदीप सिंह की धर्मपत्नी हरजिंदर कौर , भाजपा लीगल सेल प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अक्षय नंदा , प्रधान बारूराम बंसल,सचिन रिस्यान धर्मपत्नी गीता रिश्यान सह परिवार इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगत्तों ने महंत बंशी पुरी जी महाराज, महंत भीम पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में महंत बंशी पुरी , महंत भीम पुरी,महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज सहित यजमान पूर्णाहुति में भाग लेते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:सिलक्यारा में भगवान बौखनाग का भव्य मंदिर, सीएम धामी

Wed Nov 29 , 2023
वी वी न्यूज सिलक्यारा–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाबा बौखनाग और देवभूमि के देवी-देवताओं की कृपा से ऑपरेशन सफल हुआ है। कहा कि बौखनाग देवता का सिलक्यारा में भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बौखनाग के […]

You May Like

Breaking News

advertisement