उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए विधान सभा प्रभारी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए विधान सभा प्रभारी,
सागर मलिक

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अनुशंसा पर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी को मजबूत करने के लिए कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विधानसभा प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए अनुभवी नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है। पुरोला विधानसभा क्षेत्र से घनानंद नौटियाल, यमुनोत्री से विहारी लाल, गंगोत्री से धनीलाल शाह, बद्रीनाथ से मनोज रावत, थराली से देवीदत्त कुनियाल, कर्णप्रयाग से डॉ. जीत राम, केदारनाथ से सुरेंद्र सिंह बिष्ट, रूद्रप्रयाग से जगमोहन भंडारी, घनसाली से विजय गुनसोला, देवप्रयाग से डॉ. प्रताप भंडारी और नरेन्द्रनगर से महेन्द्र सिंह नेगी सहित अन्य वरिष्ठ नेता इस सूची में शामिल हैं। वहीं खटीमा विधानसभा के प्रभारी के रूप में हरीश धामी को नामित किया गया है।

इसके साथ ही जिला प्रभारियों के पदों में भी बदलाव किए गए हैं। नैनीताल जिले के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, टिहरी के लिए विधायक विक्रम सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग के लिए मंत्री प्रसाद नैथानी और उत्तरकाशी जनपद के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सभी जिला और विधानसभा प्रभारी नेताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पंचायत चुनावों की तैयारियों को शीघ्रता से पूरा करें और पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: बंशी धर तिवारी को सीएम धामी का अपर सचिव बनाया गया

Thu Jun 26 , 2025
देहरादून: बंशी धर तिवारी को सीएम धामी का अपर सचिव बनाया गया,सागर मलिक देहरादून ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन से आज बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ अधिकारी बंशीधर तिवारी को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए मुख्यमंत्री का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। शासन ने इस संबंध में […]

You May Like

advertisement