थानेसर में कांग्रेस को मिल रही जबरदस्त मजबूती, गांव अभिमन्युपुर के 13 पंचों सहित अनेकों ने ज्वाईन की कांग्रेस

थानेसर में कांग्रेस को मिल रही जबरदस्त मजबूती, गांव अभिमन्युपुर के 13 पंचों सहित अनेकों ने ज्वाईन की कांग्रेस।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गठबंधन का सूपड़ा साफ करेगी प्रदेश की जनता : अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र, 16 अक्तूबर : थानेसर विधानसभा में कांग्रेस को लगातार मजबूती मिल रही है। विभिन्न गांवों से आए दिन सैंकड़ों लोग कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं। इसी कड़ी में गांव अभिमन्युपुर के 13 पंचों ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाईन की। इस दौरान पंडित ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में पंच बब्लू शर्मा, पंच शिवनंदन शर्मा, पंच डा. मनदीप शर्मा, पंच अनुज शर्मा, पंच प्रीतम शर्मा, पंच सोमदत्त शर्मा, पंच विकास चौहान, पंच जगमोहिंद्र कश्यप, पंच रामनिवास चौहान, पंच विकास जांगड़ा, पंच श्रीकांत, पंच राजेश कुमार, पंच विनोद कुमार सहित सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। वहीं सलिंद्र खासपुर ने आम आदमी पार्टी को छोडक़र कांग्रेस ज्वाईन की। इस दौरान ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ एक मत से कांग्रेस को विजयी बनाने की घोषणा की। वहीं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सभी का कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जाएगा और विश्वास दिलाते हुए कहा कि हरियाणा में अब भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बननी तय है।
जनसभा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश की जनता बदलाव की ओर देख रही है। गठबंधन की सरकार से प्रदेश की जनता दु:खी हो चली है और अब हरियाणा प्रदेश में भारी बहुमत से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। अशोक अरोड़ा ने कहा की जब से हरियाणा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से हरियाणा में विकास की गति थम गई है। हरियाणा प्रदेश की जनता अब 10 वर्ष के कांग्रेस के कार्यकाल को याद कर रही है। गठबंधन सरकार को घेरते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश की जनता को पोर्टलों में उलझा कर रख दिया है। फैमिली आईडी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र पोर्टल के नाम पर सैंकड़ों करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद जनता का भला न हो सका। पोर्टलों के कारण जितनी परेशानी हरियाणा प्रदेश की जनता को हुई है, इतना तो इस सरकार ने जनता को फायदा भी नहीं पहुंचाया।
पूर्व मँत्री ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा प्रदेश नंबर एक पर होता था लेकिन मौजूदा सरकार ने हरियाणा प्रदेश को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई में नंबर एक पर ला दिया है। दुर्भाग्य की बात है कि देश में सबसे ज्यादा बेराजगार हरियाणा में हैं। अब तो स्थिति ओर ज्यादा उल्ट हो गई है कि रोजगार की तलाश में युवा वर्ग कॉलेज में दाखिला लेने की बजाय 12 वीं पास करने के बाद विदेशों की ओर अपना रूख कर रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच रहा है। कोई भी काम बिना पैसे के नही होता। जनता छोटे छोटे कार्यों के लिए चक्कर लगाती नजर आती है। क्राईम की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। दिन दिहाड़े बडी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जाती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि गठबंधन सरकार को कुर्सी से उतार फैंकना है और कांग्रेस के हाथों में प्रदेश की कमान आने पर हरियाणा में फिर से विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर इंप्रुवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, सुभाष पाली, राजपाल खासपुर, ओमप्रकाश पलवल, सुभाष चौहान, मास्टर विरेंद्र, मलखान सिंह, सेवानिवृत्त एसई रमेश फुले, एडवोकेट अक्षित चौहान, अजय, रिंकू, अमर चौहान सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
गांव अभिमन्युपुर के पंचों व गणमान्यजनों को कांग्रेस में शामिल करते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्वालियर: लोकतंत्र की मजबूती को लेकर मतदाता कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

Mon Oct 16 , 2023
ग्वालियर मध्य-प्रदेश से जिला ब्यूरो विनय त्रिवेदी कैमरामैन सौरभ के साथ ग्वालीयर में सतरंगी रोशनी में महाराज बाड़ा पर लोकतंत्र की मजबूती को लेकर रविवार की शाम मतदाता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन की मौजूदगी में स्वीप के तहत इस कार्यक्रम में युवा, महिला, श्रमिक, […]

You May Like

Breaking News

advertisement