मोदी सरनेम मामले में गुजरात हाईकोर्ट के निर्णय के बाद कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन

जांजगीर-चाम्पा। मोदी सरनेम से जुड़े मानहानी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट द्वारा उनकी पुनर्विचार याचिका खारिज किये जाने के बाद पूरे देश के कांग्रेसियों ने आक्रोश देखा गया। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के कचहरी चौक में नगर एवं जिले से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुये आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेसजनों ने इस दौरान कोर्ट के निर्णय की निंदा करते हुये केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिये हर हतकंडे आजमा रही है। जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकाने के लिये साम, दाम, दण्ड भेद छल कपट सब अपना रही है, लेकिन सत्य, सत्याग्रह जनता की ताकत के सामने न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का परदा। कांग्रेसजनों ने आगे कहा कि यह मामला सिर्फ राहुल गांधी या किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है क्योंकि यह स्वतंत्र बोल-चाल और अभिव्यक्ति की बात है केन्द्र की भाजपा सरकार का उद्देष्य है कि अभिव्यक्ति की आजादी पर नियंत्रण किया जाये इसीलिये मानहानी के कानून का दुरूपयोग किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजा आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, इंका नेता देवेश सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्षद्वय विवेक सिसोदिया एवं रफीक सिद्धिकी, नगर पालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय, कृषि मण्डी अध्यक्ष ब्यास कश्यप, हरदेव टण्डन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुहनदास महंत, अजय निर्मलकर, राजा सिद्धिकी, भोलू यादव, सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर निर्मले, चाम्पा से पहुंचे गोपाल गुलशन सोनी, हरीश पाण्डेय, शश्वतधर दीवान, चन्द्रकांत साहू सहित आकाश तिवारी, अजीत सिंह राणा, बजरंग शर्मा, राकेष कहरा, जितेन्द्र दिनकर, अतीक कुरैशी, एल्डरमेन मनोज कालू अग्रवाल, बजरंग शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय परिसर में कल्पतरु का किया पौधारोपण

Sat Jul 8 , 2023
केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय परिसर में कल्पतरु का किया पौधारोपण। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कल्पतरु के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : प्रो. सोमनाथ सचदेवा। कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर […]

You May Like

advertisement