कांग्रेस चलाएगी “तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार” कार्यक्रम – अर्जुन तिवारीसांगठनिक विषय जिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक |
जांजगीर-चांपा 20 मई 2022/ उच्च स्थान पाने पर समस्त कांग्रेस जनों का सम्मान, आगामी संगठन चुनाव पर कांग्रेस पदाधिकारी की जवाबदेही तथा अन्य गतिविधि पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवम जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर कांग्रेस पार्टी “तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार” कार्यक्रम चलाएगी। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर बूथ कमेटी स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी के योगदान से कांग्रेस सदस्यता की मैनुअल और डिजिटल प्रोसेस में हमारे जिले को उच्च स्थान मिलना हम सबके लिए गौरव का विषय है। इसी तरह से आगामी संगठन चुनाव में वर्तमान पदाधिकारियों की भी महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। बैठक को शाकमभरी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष एवम केबिनेट मंत्री दर्जा रामकुमार पटेल, जिला कांग्रेस की पूर्व रश्मि गभेल, गुलजार सिंह, रमेश पैगवार, इंजी रवि पाण्डेय, श्रीमती पुष्पा पाटले, देवेश कुमार सिंह, श्रीमती गीता देवांगन, अरुण साहू, अंकित सिंह सिसोदिया, विपिन देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गण संतोष शर्मा, नवल सिंह ठाकुर, नंद कुमार चंद्रा, शत्रुहन दास महंत, चिंताराम राठौर, संगीता सोनी, कुशल कश्यप, कुसुमलता अजगल्ले, पारस यादव, कन्हैया कंवर, रविंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी व आभार जिला महामंत्री ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। बैठक में विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माधुरी चंद्रा, श्रीमती साक्षी बंजारे, श्रीमती इंद्रा लहरे, श्रीमती कुसुम साव, राजकुमार साहू, दिलेश्वर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजनी तिवारी, राइस किंग खूंटे, इंटक जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र व्यास, प्रशांत शर्मा, देवकुमार पाण्डेय, सतरूपा बनर्जी, सानिया जांगड़े, हेमलता राठौर, रामधन कश्यप, घासीराम चौहान, मनोज खरे, टेकचंद्र चंद्रा, राजेंद्र यादव, मनोज तिवारी, कल्याण बर्मन, प्रदीप बनर्जी, निरंजन कश्यप, पुरुषोत्तम साहू, नंदलाल सिदार, भुवन लाल जांगड़े, राजकुमार चंद्रा, देवमणि चक्रधारी, कविता डहरिया सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।