नगरवासियों का गीता जयंती महोत्सव में सहयोग आवश्यक : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

नगरवासियों का गीता जयंती महोत्सव में सहयोग आवश्यक : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष -94161 91877

गीता जयंती शोभा यात्रा में लोगों ने दिखाया प्रेम एवं आस्था।

कुरुक्षेत्र, 25 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन के लिए गीता जयंती आयोजन कमेटी के सदस्यों, विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं सेवकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेषकर नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने गीता जयंती के अवसर पर आस्था व श्रद्धा के साथ आत्मीयता दिखाई है। यह गीता जयंती उत्सव कुरुक्षेत वासियों के साथ पूरी मानव जाति का उत्सव है। उल्लेखनीय है कि जयराम विद्यापीठ से निकली शोभायात्रा का नगर की सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने जोरदार स्वागत किया था। गीता जयंती शोभा यात्रा में लोगों ने काफी प्रेम एवं आस्था दिखाई है। इसके लिए नगर वासियों के आभारी है।
शोभा यात्रा में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का स्वागत करते हुए श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मनगरी के 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की लिफ्ट का हुआ शुभारम्भ

Tue Dec 26 , 2023
धर्मनगरी के 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की लिफ्ट का हुआ शुभारम्भ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 दुनिया के अधिकतर देशों के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के घरों में भारत के प्रधानमंत्री ने गीता पहुंचा दी है : इंद्रेश कुमार। कुरुक्षेत्र, 25 दिसम्बर : ब्रह्मसरोवर के निकट […]

You May Like

advertisement