सगड़ी आज़मगढ़:सपा कार्यालय पर हुई सहयोगी दलों की समन्वय बैठक

सपा कार्यालय पर हुई सहयोगी दलों की समन्वय बैठक। विधानसभा चुनाव में जी जान से जुटेंगे कार्यकर्ता।
सगड़ी (आजमगढ़): गुरुवार को विधानसभा सगड़ी कार्यालय लाटघाट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक हुई। समन्वय बैठक में सेक्टरवार समिति बनाकर विधानसभा चुनाव में लगने की योजना बनाई गई। बैठक के मुख्य वक्ता जिला सचिव लौहर यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से ऊब चुकी है। वह समाजवादी पार्टी और गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। हम कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि जनता के बीच में जाएं और उन्हे भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएं। समन्वय बैठक की अध्यक्षता शिव सागर यादव ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव राम अवतार मौर्य। जिला पिछड़ा वर्ग के सचिव श्री राम राजभर, जिला पिछड़ा वर्ग के सचिव सुरेश चौहान,प्रदीप चौहान, रमेश सिंह पटेल, अजमतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राम विजयपाल, हरैया के ब्लॉक अध्यक्ष रामाश्रय प्रजापति, फूल बदन, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष हरैया रामशरण यादव, रामायन यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उधम सिंह, ओम प्रकाश राय आदि लोगों ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं में चुनाव जीतने की ऊर्जा भरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:किशोरियों को कानूनी जानकारी देकर किया जागरूक

Thu Jan 6 , 2022
वी वी न्यूज़ तिर्वा तहसील संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी किशोरियों को कानूनी जानकारी देकर किया जागरूक कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र मे एंटी रोमियो पुलिस ने मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान के तहत किशोरियों को जागरूक किया । क्षेत्र के यस यस डीजे पी इंटर कॉलेज जदेपुरा मे एंटी रोमियो […]

You May Like

advertisement