भ्रष्टाचार मुक्त भारत ही विकसित राष्ट्र का आधार : प्रोफेसर सोमनाथ

भ्रष्टाचार मुक्त भारत ही विकसित राष्ट्र का आधार : प्रोफेसर सोमनाथ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कर्मचारियों को दिलाई ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ की शपथ।

कुरुक्षेत्र, 2 नवम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ थीम को लेकर शपथ दिलाई। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अखंडता, पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्य के प्रति सत्यनिष्ठा हेतु शपथ दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत ही विकसित राष्ट्र का आधार है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार को लेकर सतर्कता जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ जन सहयोग की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।
कुवि के चीफ विजिलेंस ऑफिसर प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि यूजीसी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2022 से 06 नवम्बर के बीच ‘एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ विषय को लेकर विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत यह शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है।
इस अवसर पर कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. नीरज बातिश, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिल्ला, सहायक कुलसचिव विनोद वर्मा, नरेन्द्र निम्मा, बलजीत, रमेश कुमार, धमेन्द्र, चंद्रमोहन ढींगरा, इकबाल, अशोक शर्मा, फूल सिंह व गोपाल आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: <em>पत्रकारों ने किया नये थाना प्रभारी अक्षय कुमार का गुलदस्ता देकर किया स्वागत</em>

Wed Nov 2 , 2022
अयोध्या:——— 2 नवंबर 2022पत्रकारों ने किया नये थाना प्रभारी अक्षय कुमार का गुलदस्ता देकर किया स्वागतमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्यागोसाईगंज, अयोध्या।,, नवगत थाना प्रभारी अक्षय कुमार का आज उपजा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्यूरो चीफ जयप्रकाश गुप्ता के साथ पत्रकारों ने गुलदस्ता देकर पुलिस कोतवाली कार्यालय में स्वागत किया,आपको बता दें […]

You May Like

advertisement