बिलरियागंज निवासी पत्रकार राजकुमार जायसवाल के पिताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, लोगों ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित

Oplus_131072

बिलरियागंज निवासी पत्रकार राजकुमार जायसवाल के पिताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, लोगों ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत बिलरियागंज नगर पालिका निवासी लोकप्रिय पत्रकार राजकुमार जायसवाल के पिता जगदंबा प्रसाद जायसवाल उम्र लगभग 85 वर्ष का बीते दिनों हृदयघात होने से निधन हो गया था । वह क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यापारी थे उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी । आस पास तथा दूर दराज से बड़ी संख्या में आए लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया । वही हिंदू रीति रिवाज से विधिवत उनका अंतिम संस्कार कार्यक्रम दोहरीघाट स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया था । उसी कड़ी में दिन मंगलवार 24 मार्च 2026 को ब्रह्मभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गणमान्य लोगों के अलावा दूर दराज से आए लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भोजन रूपी प्रसाद ग्रहण किया । वही ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंच रहे लोगों का स्वागत करने के लिए उनके चारों पुत्र खड़े रहे । लोगों ने बताया कि उनका स्वभाव बेहद ही सरल मिलनसार और हंसमुख था जिसके कारण वह समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय थे उनके निधन से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी क्षति पहुंची । इस अवसर पर भाजपा नेता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, राजेश जायसवाल,वीवी न्यूज के संपादक रमाकांत पाण्डे, मदन, सुनील, सतीश, श्याम नारायण सेठ, दिलबर यादव, अशोक,बृजेश जायसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष अजमतगढ़, भाजपा नेता अशोक जायसवाल, बरहगंज, अजय,गुप्ता, कांग्रेस नेता दिनेश यादव, अमित, राकेश, विजय, दुर्गा प्रसाद, अनिल, प्रदीप, रामूलाल, सौरभ, बाबू सूर्यप्रकाश, तारकेश्वर मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, हरिबंश चतुर्वेदी आनंद गुप्ता, सर्वेश पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली के लाडले गीतकार डॉ दिनेश गोस्वामी का निधन

Wed Mar 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : वरिष्ठ साहित्य कार एवं लाडले गीतकार डॉक्टर दिनेश गोस्वामी जी का आज सुबह रामपुर गार्डन स्थित आवास पर निधन हो गया। डाक्टर गोस्वामी लगभग 85 बर्ष के थे। डॉक्टर गोस्वामी ने आकाशवाणी, दूरदर्शन सहित देश के विभिन्न काव्य मंचों पर अपने गीतों का […]

You May Like

advertisement