दस्तक अभियान ने पकड़ी रफ्तार, गांवों में साफ-सफाई से लगी रोगों पर लगाम

   जनपद में संचालित दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विभागवार मॉनिटरिंग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि अभियान में अधिकांश विभागों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है और जनजागरूकता का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

उन्होंने बताया कि गांवों में साफ-सफाई, नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई जैसे कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे मच्छरजनित रोगों की रोकथाम में मदद मिल रही है। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को संचारी रोगों और हीटवेव से बचाव के प्रति जागरूक करने का कार्य भी प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में शौचालय उपयोग को लेकर लोगों में अच्छी जागरूकता देखने को मिली है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी है, जिससे परिवारों में जागरूकता बढ़ी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर इंसेफेलाइटिस, टीबी, मलेरिया, फाइलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी है। साथ ही बुखार के मामलों में समय से इलाज के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
हालांकि शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी-लार्वा गतिविधियों में अपेक्षित गति नहीं मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने संबंधित विभागों को इसमें तेजी लाने की अपेक्षा की है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर करें।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें तथा किसी भी प्रकार के बुखार या बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

                                    

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement