जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से पंजाब से जारी हुआ मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से पंजाब से जारी हुआ मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र

रायबरेली:-15 जुलाई 2025,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अपने कार्यालय कक्ष में पंजाब में मुक्तसर साहिब जिले में भट्टे पर मजदूरी करने वाले मृतक रतिपाल की आश्रित पत्नी श्री मती को मुख्यमंत्री आवास योजना (सामान्य) व महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना का प्रमाण-पत्र दिया।
मृतक रतिपाल ग्राम-चीखरी, पोस्ट-अजीतपुर, जनपद-रायबरेली निवासी थे जो पंजाब जिले में भट्टे पर मजदूरी करते थे जहां पर दुर्घटना की वजह से उनकी मृत्यु अक्टूबर 2023 में हो गई थी। संपूर्ण समाधान दिवस लालगंज में निराश्रित महिला जिलाधिकारी से मिली और अपनी बात प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विशेष प्रयास करते हुए मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र पंजाब से जारी कराया। साथ ही जिलाधिकारी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी जयपाल वर्मा को निर्देश दिया कि निराश्रित महिला को सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ दिलाया जाए। इसके लिए जिला प्रोवेशन अधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना व निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत आच्छादित कराते हुए सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक कार्रवाई की साथ ही उनके दो बच्चों प्रियंका और देवांश की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से ₹5000 की सहायता राशि की कार्यवाही पूर्ण कराई। लाभार्थी ने इसके लिए जिलाधिकारी और जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली: कावड़ यात्रियों के मार्गो को लेकर आबकारी विभाग हुआ अलर्ट,अवैध शराब कारोबारी हो जाए होशियार

Wed Jul 16 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली: कावड़ यात्रियों के मार्गो को लेकर आबकारी विभाग हुआ अलर्ट,अवैध शराब कारोबारी हो जाए होशियार कावड़ यात्रियों के मार्ग पर हरे तिरपाल से ढकी गई 30 शराब की दुकानें सभी आबकारी निरीक्षकों को सतर्क रहने के दिए गए दिशा निर्देश सघन चेकिंग अभियान के दौरान 600 […]

You May Like

advertisement