सऊदी अरब में दुर्घटना में मौत, गांव में पसरा मातम

सऊदी अरब में दुर्घटना में मौत, गांव में पसरा मातम।

बिलरियागंज। करवाचौथ के एक दिन पहले सऊदी अरब में हुई सड़क दुर्घटना में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपट्टी निवासी संतोष यादव (35) की मौत हो गई। वह रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब में नौकरी करते थे। शुक्रवार को उनका शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।संतोष यादव, पुत्र राजकरन यादव, बीते कुछ वर्षों से सऊदी अरब में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार करवाचौथ के एक दिन पहले वह किसी कार्य से बाहर निकले थे, तभी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान वहीं उनकी मौत हो गई।शुक्रवार को शव उनके पैतृक गांव अलाउद्दीनपट्टी पहुंचा। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी इंदु देवी, जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं, बेसुध हो गईं।पूरे गांव में शोक का माहौल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनु ज्वेलर्स का विधि विधान से हुआ शुभारंभ, धनतेरस पर लोगो ने की खरीदारी

Sun Oct 19 , 2025
मिलक शनिवार को धनतेरस के अवसर पर नगर के मोहल्ला नसीराबाद स्थित समाजसेवी सुधीश पांडे द्वारा अनु ज्वेलर्स के नाम में नए प्रतिष्ठा का शुभारंभ विधि विधान से किया गया।प्रतिष्ठान का शुभारंभ कथावाचक अशोक जी महाराज द्वारा पूजा अर्चना करके किया गया।इस दौरान क्षेत्र वासियों और लोगों ने जमकर खरीदारी […]

You May Like

advertisement