देहरादून: मुख्य अभियंता आर पी सिंह निलंबित

देहरादून: मुख्य अभियंता आर पी सिंह निलंबित,
सागर मलिक

मुख्य अभियंता आरपी सिंह निलंबित: लंबे समय से आदेश की अवहेलना बनी कार्रवाई की वजह

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए चर्चित अधिकारी आरपी सिंह को निलंबित कर दिया है। ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में लंबे समय तक मुख्य अभियंता के पद पर रहे आरपी सिंह फिलहाल सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता के रूप में तैनात किए गए थे, लेकिन उन्होंने बार-बार आदेश के बावजूद मूल विभाग में योगदान नहीं दिया। इस अनुशासनहीनता को लेकर आखिरकार कार्रवाई की गई।

सिंचाई विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने आरपी सिंह को निलंबन आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि आरपी सिंह को पूर्व में ही ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यमुक्त कर दिया गया था और उन्हें निर्देशित किया गया था कि वे मूल विभाग (सिंचाई) में योगदान करें, लेकिन उन्होंने इस आदेश की अवहेलना की।

पुराने विवादों से रहा नाता
आरपी सिंह का कार्यकाल पहले से ही कई विवादों से घिरा रहा है। मुख्य अभियंता रहते हुए उनके खिलाफ टेंडर प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और माननीयों से दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगे। यही नहीं, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा में भी आरपी सिंह की कार्यशैली को लेकर आपत्ति जताई थी, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी संज्ञान लिया था।

पहले भी जारी हुआ था नोटिस
सूत्रों के अनुसार, आरपी सिंह को पहले भी विभागीय नोटिस जारी किया गया था। बेरोजगार संघ ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिनकी जांच की मांग हुई थी। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद उन्हें मुख्य अभियंता पद से हटाया गया था।

क्या अब मिलेगी राहत?
हालांकि आरपी सिंह को प्रतिवेदन देने का मौका मिलेगा, लेकिन विभागीय सूत्रों का मानना है कि इस बार उन्हें राहत मिलने की संभावना बेहद कम है, क्योंकि यह मामला लंबे समय से लंबित था और कई बार निर्देश देने के बावजूद भी उन्होंने तैनाती नहीं ली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: मलिन बस्तियों के मालिकाना हक दिलाएगी कांग्रेस

Sun Jun 29 , 2025
देहरादून: मलिन बस्तियों के मालिकाना हक दिलाएगी कांग्रेस,सागर मलिक मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाएगी कांग्रेस: डॉ जसविंदर सिंह गोगी महानगर कांग्रेस द्वारा मलिन बस्ती न्याय यात्रा महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में आज की मलिन बस्ती न्याय यात्रा चन्द्र रोड से शुरू होकर हम पे करनपुर […]

You May Like

advertisement