देहरादून: मलिन बस्तियों के मालिकाना हक दिलाएगी कांग्रेस

देहरादून: मलिन बस्तियों के मालिकाना हक दिलाएगी कांग्रेस,
सागर मलिक

मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाएगी कांग्रेस: डॉ जसविंदर सिंह गोगी

महानगर कांग्रेस द्वारा मलिन बस्ती न्याय यात्रा महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में आज की मलिन बस्ती न्याय यात्रा चन्द्र रोड से शुरू होकर हम पे करनपुर बस्ती से होते हुए खटीक मोहल्ला होते हुए डीएल रोड से आर्य नगर रिस्पना पुल पर आकर समाप्त होगी।

यात्रा को संबोधित करते हुए डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वो पार्टी है जो सभी वर्गों को का ख्याल रखती है सबको साथ लेकर चलती है चाहे वो व्यक्ति किसी भी जाति धर्म का हो समुदाय का हो या किसी भी तबके का हो। जब पूरा विपक्ष इंदिरा के ख़िलाफ़ खड़ा था तब उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए ये कहा था कि वो इंदिरा को हटाने की बात कर रहे हैं हम ग़रीबी हटाने की बात कर रहे हैं तब आपको करना है कि आपको किस को चुनना है।

कई मलिन बस्तियों ऐसी हैं जो इंदिरा जी के नाम पर बसी हुई है आज ये मलिन बस्तियां भाजपा के लिए बोझ हैं पहले इन्हें मलिन बस्तियों को भाजपा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही। 2016 में कांग्रेस पार्टी ने इन मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ दिलाने का प्रयास किया था दुर्भाग्यवश २०१७ में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तब से यह मुद्दा भाजपा ने ठंडे बस्ते में डालने का कार्य कर दिया है भाजपा की मंशा कभी भी सही नहीं थी यही वजह रही हर बार अध्यादेश लाकर इन बस्तियों को ग्रेस पीरियड प्रदान किया गया परंतु कभी भी समाधान नहीं निकाला, इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार हज़ारों घरों को बेघर करने का प्रयास कर रही है जिसमें कांग्रेस पार्टी सफल नहीं होने देगी बैठक में यह तय किया गया है कि मलिन बस्ती में रह रही हमारे भाई बहनों के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने देंगे कांग्रेस पार्टी सदा सदा प्रदेश के आख़िरी छोर पर खड़े व्यक्ति के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी उन्होंने कहा कि राइट टू शेल्टर को उच्चतम न्यायालय मौलिक अधिकार के दायरे में लेकर आया है पर भाजपा की सरकार इन बस्ती वालों से उनका मौलिक अधिकार छीन रही है।ये पद यात्रा आज से शुरू हो रही है जो महानगर के अन्य छेत्रों से भी होकर गुज़रेगी और सरकार के जागने तक जारी रहेगी।
पद यात्रा में मुख्य रूप से मदनलाल प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग ,डॉक्टर प्रदीप जोशी,सुनीता प्रकाश,सुनील जैसवाल पार्षद रॉबिन त्यागी, अर्जुन, धर्मपाल घगत, करण घगत,विपुल नौटियाल,ललित बद्री, आदर्श सूद, अशोक कुमार,विजेंद्र चौहान, जमाल, अशोक, नदीम, मोनिका राजौरी, नीतीश, संजय गौतम , गगन चाचर अन्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बाढ़ से निपटने के लिए जनपद पूरी तरह तैयार

Sun Jun 29 , 2025
उत्तराखंड: बाढ़ से निपटने के लिए जनपद पूरी तरह तैयार,सागर मलिक टेबल टॉप एक्सरसाइज में जनपदों की तैयारियों की समीक्षा बाढ़ से निपटने के लिए जनपद पूरी तरह तैयारटेबल टॉप एक्सरसाइज में जनपदों की तैयारियों की समीक्षा30 जून को देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और चम्पावत में मॉक ड्रिलसचिव आपदा प्रबंधन […]

You May Like

Breaking News

advertisement