युवा शक्ति ही समाज व राष्ट्र परिवर्तन का आधार : नलिन

युवा शक्ति ही समाज व राष्ट्र परिवर्तन का आधार : नलिन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मिलक राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर के बिलासपुर मार्ग स्थित एक विद्यालय परिसर में रविवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की शक्ति ही समाज व राष्ट्र परिवर्तन का आधार है। कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। इससे पूर्व नवदिया स्थित मुख्यालय से विशाल रैली निकाली गयी।सम्मेलन में संगठन विस्तार की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपे गये। अरुण शर्मा को बरेली का जिलाध्यक्ष, हरीश मौर्य को बरेली जिला महामंत्री तथा राजकुमार पाठक को पीलीभीत का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में अमन गुप्ता को मिलक ब्लॉक अध्यक्ष, विनय गंगवार को ब्लॉक सचिव, मुनीश कुमार को ब्लॉक महामंत्री और अनुज पाण्डेय को शाहबाद नगर संयोजक का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता एडवोकेट क्रान्ति शेखर सारंग ने किया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, चौधरी धीरेन्द्र सिंह, चौधरी विजय प्रताप सिंह, विशेष शर्मा, कृतज्ञ सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विकल श्रीवास्तव, रिंकू, धर्मजीत सिंह, प्रशांत, संजय राठौर सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने डिजिटल क्राप सर्वे की प्रगति की करी समीक्षा बैठक

Mon Sep 1 , 2025
जिन तहसीलों में डिजिटल क्राप सर्वे की आई.डी. एक्टिव नहीं हैं शीघ्र एक्टिव करने के दिये निर्देश दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस देर शाम डिजिटल क्राप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement