देहरादून: आज भी 12 लाट के सैंपल फेल, एडीएम व प्रशासनिक अमला फ़िर गूलरघाटी में

देहरादून: आज भी 12 लाट के सैंपल फेल, एडीएम व प्रशासनिक अमला फ़िर गूलरघाटी में,

सागर मलिक

सार:कल की अधूरी कार्यवाही पूर्ण करने को एडीएम व प्रशासनिक अमला फिर गुलरघाटी में

आज भी 12 लॉट के सैम्पल फेल

एसएमओ, एआरओ को सस्पेंड करने का डीएम बना चुके हैं मन

संदेहास्पदक रिकार्ड, स्टेटमेंट, फेल्ड सैम्पल के चलते कार्यवाही रखनी पड़ी बरकार

सीएम के डीएम को सख्त निर्देश, निकृष्ट अनाज का एक भी दाना न पंहुचने पाए जन की थाली तक

अनाज की खेपों की खेप, रिजेक्ट होने की संभावना

मौके पर प्रशासनिक टीम एक-एक खेप की कर रही है, Mixed indicator method सैम्पलिंग

विस्तार: सीएम के संकल्प, सरकार की छवि बरकार रखने को जिला प्रशासन दूरी नही धूरी की तरह हर वक्त सजग है कोताही लापरवाही निष्ठाहीनता पर जिला प्रशासन देहरादून का दूसरे दिन भी निरंतर एक बाद एक एक्शन जारी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज खाद्य गोदाम गुलरघाटी का औचक निरीक्षण के दूसरे दिन भी प्रशासन की कार्यवाही गतिमान है। एडीएम व प्रशासनिक अमला मौके पर गोदाम में अनाज की सैम्पलिंग की प्रत्येक खेप की सैम्पल कर रही है।

डीएम के निरीक्षण के दौरान गोदाम में रजिस्टर मेंटन न होने तथा रखरखाव व्यवस्था में कई लापरवाही सामने आई थी।
डीएम के निर्देश पर गुलर घाटी खाद्य गोदाम में सभी लाट में रखे चावलों के नमूने लेकर जांच।

जिलाधिकारी सविन बंसल के औचक निरीक्षण के बाद खाद्य गोदाम गुलरघाटी में भारी अननियमिता सामने आने पर खाद्यान्न की सैंपलिंग दूसरे दिन भी जारी रही। अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने गोदाम में प्रत्येक लाट में रखे चावल के बोरों की रेन्डमली नमूने लेकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच की गई। जिसमें अधिकांश लाँट में रखे खाद्य पदार्थ (चावल) मानकों पर खरा नही उतरे। जिन्हें नष्ट कराने के निर्देश जारी किए गए है।

अपर जिलाधिकारी ने गोदाम में फस्ट इन, फस्ट आउट (FIFO) आधार पर खाद्यान्न स्टोर और विपणन के लिए समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। ताकि गोदाम से गुणवत्ता के साथ खाद्यान्न का विपणन हो सके।

गोदाम में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के दौरान संभागीय खाद्य निरीक्षक बंशी लाल राणा, डिप्टी आरएमओ अन्नू जैकरे, तहसीलदार सतेन्द्र देव, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, नायब तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ गोदाम में रखे अनाज की सैम्पलिंग के साथ ही स्टॉक के साथ ही रिकार्ड स्टेटमेंट जांच की कार्यवाही कर रहे हैं। डीएम के निरीक्षण के दौरान अनाज रखने हेतु मानकों के अनुसार व्यवस्था नहीं पाई गई थी नही चूहों से अनाज की सुरक्षा के लिए चूहेदानी व्यवस्था नहीं थी। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। साथ ही अनाज की बोरियों में उल्लिखित वजन से कम वजन पाया गया।

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि खराब अनाज जनमानस तक न पंहुचे इसके लिए गोदाम में रखी अनाज की प्रत्येक खेप की सैम्पलिंग की जा रही है। वहीं डीएम सम्बन्धित अधिकारियों पर कार्यवाही करने का मन बना चुके। शीघ्र ही सम्बन्धित कार्मिकों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है। आज भी 12 लॉट के सैम्पल फेल पाए गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उ.प्र. सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भोजीपुरा ब्लॉक में लगा विशाल मेला

Fri Mar 28 , 2025
उ.प्र. सरकार के सेवा सुरक्षा सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भोजीपुरा ब्लॉक में लगा विशाल मेला दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भोजीपुरा, कार्यालय विकास खण्ड भोजीपुरा के सभागार में मा. योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा “सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन” के आठ वर्ष पूर्ण होने […]

You May Like

advertisement