![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230408_185133-3-1024x1020.jpg)
लोनिवि अधीक्षण अभियन्ता के खिलाफ किया गया प्रदर्शन
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता बरेली वृत की मनमानी व हठधर्मिता से परेशान कर्मचारियों ने आज सोमवार को धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। अधीक्षण अभियन्ता अभिनेश कुमार ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए फील्ड कर्मचारी को सरकारी आवास आवंटित कर दिया। अधीक्षण अभियंता के इस मनमानी रवैया से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। लोक निर्माण विभाग संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि आज सोमवार को अधीक्षण अभियंता अभिनेश कुमार के कार्यालय के सम्मुख धरना पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी राजकीय वाहन चालक संघ लोक निर्माण विभाग के मंडल अध्यक्ष हरिशंकर ने दी।
धरना प्रदर्शन शाम 5:00 बजे तक चलेगा।