प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के खिलाफ फिरोजपुर डीसी ऑफिस के सामने भाजपा का प्रदर्शन, सीएम चन्नी का पुतला फूंका

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के खिलाफ फिरोजपुर डीसी ऑफिस के सामने भाजपा का प्रदर्शन, सीएम चन्नी का पुतला फूंका

पंजाब को मिलने वाली थीं कई सौगातें, राज्य सरकार की लापरवाही से सब गया: गुरपरवेज संधू

फिरोजपुर, 7 जनवरी, 2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई भारी चूक के विरोध में, भारतीय जनता पार्टी के फिरोजपुर शहरी व देहाती विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं द्वारा आज फिरोजपुर छावनी में डीसी दफ्तर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। फिरोजपुर के असरदार भाजपा नेता गुरपरवेज सिंह संधू के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश, मंडल व सभी मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी का पुतला भी फूंका।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंजाब भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष गुरपरवेज सिंह संधू ने कहा कि जब तीनों कृषि कानून वापस ले लिये गये तो विरोध क्यों किया गया? विरोध करने वाले किसान मुट्ठी भर ही थे जिन्हें राज्य सरकार ने परेशानी पैदा करने के लिए भेजा था। उल्लेखनीय है कि पीएम की रैली की तैयारियों का दारोमदार संधू पर था और पिछले कई दिनों से वे इसके लिए दिन रात लगे रहे थे।

संधू ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने हमारी आशंकाओं पर एक बार भी ध्यान नहीं दिया। पीएम के पोस्टर फाड़े जाने की हमने शिकायत की थी लेकिन प्रशासन ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। प्रधानमंत्री छोटे किसानों को ढेरों सौगात देना चाहते थे। उन्हें पीजीआई सेंटर और कई विकास परियोजनाओं की घोषणा करनी थी। सरकार की चूक से प्रदेश ने बहुत कुछ खो दिया, जिससे आम आदमी का नुकसान हुआ है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी खबर: शक्तिमान घोड़ा प्रकरण एक बार फिर हाईकोर्ट पहुँचा,

Fri Jan 7 , 2022
नैनीताल : 2016 में भाजपा की ओर से विधानसभा घेराव के दौरान लाठी की चोट से जख्मी और बाद में उपचार के दौरान पुलिस के शक्तिमान घोड़े की मौत का मामला फिर हाई कोर्ट पहुंच गया है। इस केस में सीजेएम कोर्ट देहरादून से बरी मसूरी विधायक व वर्तमान सैनिक कल्याण मंत्री […]

You May Like

advertisement