डीईओ ने बूथो का निरीक्षण कर एएमएफ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

,(कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं)
बदायूँ: 04 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में विधानसभा क्षेत्रों 114 बिल्सी अन्तर्गत ब्लॉक उझानी के विभिन्न मतदान केदो व बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आयोग की मंशा अनुरूप एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज (एएमएफ) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से आगामी 07 मई को मतदान दिवस के अवसर पर अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते हुए निर्भीक होकर वोट करने की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने नगर पालिका परिषद उझानी के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें एक बूथ बनाया गया है। उन्होंने सरोजिनी नायडू संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें पांच बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने इनमें से एक बूथ को नवनिर्मित कक्ष में स्थानांतरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने महात्मा गांधी इण्टर काॅलेज उझानी का निरीक्षण किया जिसमें नौ बूथ बनाए गए हैं।
उन्होंने भदवार गल्र्स इंटर कॉलेज उझानी का निरीक्षण किया, जिसमें सात बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय छतुइया उझानी निरीक्षण किया, जिसमें एक बूथ बनाया गया है। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटला दौलत का निरीक्षण किया। जिसमें दो बूथ बनाए गए हैं। इस बूथ में उन्हें पानी की आपूर्ति बाधित मिली। उन्होंने उप जिलाधिकारी बिल्सी को तत्काल पानी की निर्बाध आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने राधे लाल इंटर कॉलेज कछला का निरीक्षण किया जिसमें नौ बूथ बनाए गए हैं। इस अवसर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’श्रमिकों एवं निजी कर्मचारियों को मतदान का उपयोग करने 7 मई को सवैतनिक अवकाश’

Fri Apr 5 , 2024
बिलासपुर, 05 अप्रैल 2024/ लोकसभा चुनाव के तहत मतदान के लिए 7 मई को निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। इस दिन का वेतन भी उन्हें अपनेे मालिक द्वारा दिया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर श्रम विभाग, छग शासन ने इस आशय के […]

You May Like

Breaking News

advertisement