उपजिलाधिकारी सदर बरेली मनोज कुमार द्वारा एक जेसीबी मशीन व तीन डम्पर खेत से अवैध मिट्टी खनन करते पकड़े

उपजिलाधिकारी सदर बरेली मनोज कुमार द्वारा एक जेसीबी मशीन व तीन डम्पर खेत से अवैध मिट्टी खनन करते पकड़े

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उपजिलाधिकारी सदर बरेली मनोज कुमार ने ग्रामीणों की सूचना पर टीम के साथ थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम मवई वोहित में खेत में अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन व तीन डम्पर मौके पर पकड़ लिये।तथा कार्रवाई हेतु भोजीपुरा थाने पर लाकर खड़ा करा दिये है ।
ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राम मवई वोहित के खेतों से भारी मात्रा में जेसीबी मशीन द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। जबकि जेसीबी मशीन द्वारा‌ खनन करने पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा हुआ है। जिसके बावजूद भी खेतों में अवैध मिट्टी खनन करने में खनन माफ़िया जेसीबी मशीन का प्रयोग कर रहे हैं। तथा उपजिलाधिकारी सदर बरेली की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में अब खौफ दिखाई दे रहा है। तथा उपजिलाधिकारी सदर बरेली मनोज कुमार की टीम की कार्रवाई से अब खनन माफ़िया वाहनों को छुड़ाने की जुगाड़ में जुट गए हैं।
वहीं उपजिलाधिकारी सदर बरेली ने बताया की जेसीबी मशीनों से बिना परमीशन के अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा तथा अवैध खनन करते पकड़े जाने पर भारी जुर्माना बसूला जाएगा। बिना परमीशन के कोई भी खनन माफ़िया खेतों/ नदियों,गंगा के किनारे से खनन नहीं करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समिति की अनुशंसा पर खनिजों के बाजार मूल्यों में की गई बढ़ोतरी

Mon Jun 2 , 2025
बिलासपुर, 2 जून 2025/कलेक्टर बिलासपुर द्वारा गठित कमिटी की अनुशंसा के आधार पर खनिजों के नये बाजार मूल्यों का निर्धारण किया गया है l नई दरें 1 जून 2025 से प्रभावशील हो गई हैं। अब रॉयल्टी अथवा जब्त खनिजों का जुर्माना नई दरों के आधार पर लगाया जाएगा।     […]

You May Like

Breaking News

advertisement