बरसात के बावजूद सावन के पहले सोमवार को मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

बरसात के बावजूद सावन के पहले सोमवार को मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बरसात में भीगते हुए पहुंचे भगवान भोलेनाथ की हाजिरी लगाने श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई : सावन के पहले सोमवार को श्री मारकंडेश्वर मंदिर में बरसात के बावजूद भी शिव भक्तों की आस्था देखने को मिली। श्रद्धालु बरसात के बीच भगवान भोलेनाथ की हाजिरी लगाने तथा पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। सावन चल रहा है लेकिन शिव भक्तों के लिए सावन का पहला सोमवार विशेष होता है, तो भक्तों में भोलेनाथ को लेकर अपार श्रद्धा देखने को मिली।
मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन के पहले सोमवार को पूजन हुआ। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ पहुंचे और पवित्र शिवलिंग पर अभिषेक किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को महंत जगन्नाथ पुरी ने मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न करवाया। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, नसीब सिंह, नाजर सिंह, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, कमल, बलकार सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी श्रद्धालुओं को अभिषेक करवाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यापीठ में सावन के प्रथम सोमवार को ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने ट्रस्टियों के साथ एक हजार आठ बेलपत्रों से किया रुद्राभिषेक

Tue Jul 11 , 2023
विद्यापीठ में सावन के प्रथम सोमवार को ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने ट्रस्टियों के साथ एक हजार आठ बेलपत्रों से किया रुद्राभिषेक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने सर्वकल्याण एवं विश्व शांति के लिए किया रुद्राभिषेक। कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई : ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ […]

You May Like

Breaking News

advertisement