डी एफओ कार्यालय स्टेनो 7500 सौ रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार महकमे मे मचा हड़कंप

डी एफओ कार्यालय स्टेनो 7500 सौ रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार महकमे मे मचा हड़कंप

आजमगढ़।सिधारी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के डीएफओ कार्यालय में तैनात स्टेनो कपिलदेव यादव को 7,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद वन विभाग समेत प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी मनोज विश्वकर्मा ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि पेड़ कटान की ऑनलाइन अनुमति दिलाने के नाम पर डीएफओ कार्यालय में तैनात स्टेनो कपिलदेव यादव उनसे रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना तैयार की। पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को 7,500 रुपये लेकर डीएफओ कार्यालय भेजा गया। जैसे ही स्टेनो ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली, पहले से सादे कपड़ों में तैनात एंटी करप्शन टीम ने कार्यालय के मुख्य गेट के पास उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कपिलदेव यादव सिधारी थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्ष 2001 से वन विभाग में कार्यरत है। मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी स्टेनो के खिलाफ पहले भी रिश्वत लेने की शिकायतें सामने आती रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: वीर कुंवर सिंह और महाराणा प्रताप की मूर्तियाँ लगाने के लिए राजपूत सेवा संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed Jul 1 , 2026
आजमगढ़: वीर कुंवर सिंह और महाराणा प्रताप की मूर्तियाँ लगाने के लिए राजपूत सेवा संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन ​आजमगढ़। राजपूत सेवा संगठन (आजमगढ़) द्वारा समाज में वीरता और साहस की भावना को मजबूत करने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। संगठन की ओर से जिला प्रशासन […]

You May Like

Breaking News

advertisement