डीजी हेल्थ डॉ० रहेजा का होगा नागरिक अभिनन्दन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

चिकित्सा जगत में अतुलनीय योगदान एवं सेवा हेतु अवार्ड।
दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में किया जाएगा सम्मानित।

नई दिल्ली, 21 जुलाई : दिल्ली के डायरेक्टर जनरल डॉ० एस एम रहेजा का चयन उन्नत भारत सेवाश्री नागरिक अभिनन्दन हेतु किया गया है। सेवाश्री अवार्ड समिति द्वारा इस की घोषणा आज की गयी। डॉ० वर्त्तमान में डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विस दिल्ली होने के साथ ही दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट भी हैं। चिकित्सा जगत में उनके अतुलनीय योगदान हेतु उनका चयन इस पुरूस्कार हेतु किया गया है।
बता दें की डॉ० रहेजा को 2019 में उन्नत भारत सेवाश्री हेल्थ रत्न से नवाज़ा जा चुका है, और इस वर्ष जन सामान्य के प्रति उनकी सेवा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सेवाश्री नागरिक अभिनन्दन जो की उन्नत भारत सेवाश्री का उछत्तम सम्मान है से नवाज़ा जाएगा।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने इस अवार्ड की घोषणा कर सभी चिकित्सा अधिकारीयों और डॉ० रहेजा का कोविड काल में देश एवं संपूर्ण मानवता के लिए खुद की जान की परवाह न करते हुए की गयी सेवा हेतु आभार व्यक्त किया, और कहा की यह पुरूस्कार डॉ० रहेजा को दिया जाना समस्त चिकित्सा जगत हेतु एक प्रेरणा स्त्रोत होने के साथ ही एक धन्यवाद मात्र है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधा दर्जन लोगों पर की शांति भंग की कार्रवाई

Thu Jul 21 , 2022
कन्नौज आधा दर्जन लोगों पर की शांति भंग की कार्रवाई अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था को बनाए रखने की क्रम में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष कमल भाटी के निर्देशन पर क्षेत्र में शांति […]

You May Like

advertisement