उत्तराखंड: डेंगू की रोकथाम को माइक्रो प्लान बना कर हो काम, धन सिंह रावत

सागर मलिक
*स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने डेंगू रोकथाम की समीक्षा करते हुए निजी अस्पतलों को आईडीएसपी पोर्टल पर मरीजों के आंकड़े दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय बना कर काम करें,
कहा, सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाकर संभावित क्षेत्रों पर रखें फोकस निजी अस्पतलों को आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करने होंगे डेंगू के आंकड़े
डेंगू रोकथाम को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अफसरों को माइक्रो प्लान तैयार कर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बना कर काम किया जाए। प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों डेंगू मरीजों के आंकड़े आईडीएसपी पोर्टल पर दर्ज कराएं। इसकी मॉनिटिरिंग संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी करें।
स्वास्थ्य महानिदेशालय में डेंगू एवं चिकिनगुनिया की रोकथाम को हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डेंगू के लिहाज से संवेदनशील पांच जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल के मुख्य चिकित्साधिकारी जनजागरूकता अभियान में तेजी लायें। इसके लिये वॉलियंटियर्स की टीमों को हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भेजा जाए। इस बात पर भी ध्यान दिया जाए कि प्रदेश में डेंगू की जांच कर रही निजी पैथोलॉजी लैब भी भारत सरकार की अधिकृत टेस्ट किट का ही प्रयोग करें। इसके लिये संबंधित सीएमओ अपने जिलों की निजी लैब्स को दिशा निर्देश जारी
सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि डेंगू रोकथाम को लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने 220 वालंटियर्स तैनात किए गए हैं। देहरादून में 140, हरिद्वार 40, नैनीताल 20, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी गढ़वाल में 10-10 लोग शामिल हैं। जिनको आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। अभी तक डेंगू के जो 12 केस सामने आये हैं, वह सभी देहरादून के दो निजी अस्पतालों में चिन्हित किए गए हैं। जबकि राज्य के सरकारी अस्पतालों में अभी तक डेंगू का कोई भी मरीज चिन्हित नहीं किया गया है।
बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल, एमडी एनएचएम स्वाति भदौरिया, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक एनएचएम डॉ. मनु जैन, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आरएस बिष्ट, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ हरिद्वार डा. आरके सिंह, स्टेट कोर्डिनेटर डेंगू (एनएचएम) डॉ. भास्कर आदि मौजूद रहे।




