
आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं संग पश्चिम बंगाल ,असम , पुदुचेरी मे मिली ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि पश्चिमी बंगाल, असम, पुदुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की देन है । पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के गुन्डा राज व आतंक का अन्त हुआ है । हम सभी प्रसन्न हैं और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं ।
इस अवसर पर श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय सतेन्द्र राय ऋषिकेश दूबे पवन सिंह मुन्ना, मनोज गिरी, अवनीश मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


