महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा द्वारा आदेश जारी किए, कहा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कम्प्यूटर व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के लैपटॉप को लोकसभा चुनाव में नहीं करें प्रयोग

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कम्प्यूटर्स तथा जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के लैपटॉप को लोक सभा चुनाव में प्रयोग न किया जाए।
जानकारी के अनुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली बालिकाओं के लिए कंप्यूटर आए हुए हैं इन कंप्यूटरों में बालिकाओं के पाठ्यक्रम से संबंधित तमाम जानकारियां सुरक्षित हैं उनमें किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी को क्षती न पहुंचे या लेप्स न हो इसलिए महानिदेशक ने बीएसए को निर्देशित किया है कि इन कंप्यूटरों को चुनाव कार्य में न लगाया जाए। आपको बता दें कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बालिकाओं के गणित-विज्ञान विषय पर आधारित खान एकेडमी एवं आईआईटी गांधीनगर के माध्यम से नियमित ऑनलाइन सत्रों का संचालन किया जाता है तथा बालिकाओं द्वारा निरन्तर कम्प्यूटर पर अभ्यास किया जाता है। इस लिए सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कम्प्यूटर्स उपलब्ध कराये गये हैं। इसके अलावा जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को भी दिए गए लैपटॉप, जिसका वह अपने कार्यक्रम के निरन्तर अनुश्रवण एवं समीक्षा करते हैं उन लैपटॉप को भी चुनाव से संबंधित कार्य में न लगाया जाए। आपको यह भी बताना चाहते हैं कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में काफी समय पहले कंप्यूटर भेजे गए थे लेकिन उन कंप्यूटरों का आज तक कोई अता पता नहीं है वह कंप्यूटर कभी ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर भेजे गए, तो कभी तहसील स्तर के कार्यालय पर। शासन ने उन कंप्यूटरों को बच्चों में कंप्यूटर ज्ञान बढ़ाने की मंशा से भेजा था, लेकिन वास्तविक रूप में उनका कार्य तहसील और कार्यालय में हो रहा है। जिनमें से अधिकांश अब खराब भी हो चुके हैं स्कूल में रह गए हैं तो केवल मॉनिटर। इसलिए महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा ने आदेश जारी कर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं के कंप्यूटर तथा बालिका शिक्षा के समन्वयक को दिए गए लैपटॉप का इस्तेमाल चुनाव में न करने का निर्णय लिया है।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਅਰੋੜਾ ਮਹਾਂਸਭਾ ਕੋਰ ਕਮੇਟੀ ਹਲਕਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਖੱਤਰੀ ਸਮਾਜ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਤੇ ਵਿਚਾਰ ਵਿਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ

Mon Apr 1 , 2024
ਫਿਰੋਜਪੁਰ 31 ਮਾਰਚ { ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਅਰੋੜਾ ਮਹਾਂਸਭਾ ਕੋਰ ਕਮੇਟੀ ਹਲਕਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਲੋਕਸਭਾ ਦੀ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਰਵ ਸ੍ਰੀ ਕੁਲਵੰਤ ਕਟਾਰੀਆਂ ਮੁੱਦਕੀ,ਰਤਨ ਲਾਲ ਖੇੜਾ,ਸਤਪਾਲ ਅਰੋੜਾ,ਅਸ਼ਵਨੀ ਧੀਂਗੜਾਂ ਐਡਵੋਕੇਟ,ਸਤੀਸ਼ ਅਰੋੜਾ,ਵਿਜੇ ਸਤੀਜਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਛਾਉਣੀ,ਅਸ਼ੋਕ ਪਸ਼ਰੀਚਾ,ਮਿੰਟੂ ਚਾਵਲਾ,ਰਵਿੰਦਰ ਲੂਥਰਾ,ਅਨੀਸ਼ ਸਿਡਾਨਾ ਜਲਾਲਾਬਾਦ,ਕਮਲ ਦੂਮੜਾਂ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਜਲਾਲਾਬਾਦ,ਰਜਿੰਦਰ ਭਟੇਜਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement