जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से पशुपतिनाथ मंडल कार्यालय पर (SIR) एवं मनरेगा को लेकर एक बैठक की आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से पशुपतिनाथ मंडल कार्यालय पर एसआईआर (SIR) एवं मनरेगा को लेकर एक सलाह-मशविरा बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सकलेनी ने एसआईआर प्रक्रिया की गंभीर खामियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा सरकार एसआईआर का कार्य कर रही है, उससे देश व प्रदेश के लाखों मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने से वंचित रह जाएंगे। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए सरकार को पर्याप्त और व्यावहारिक समय देना होगा। उन्होंने कहा कि केवल उत्तर प्रदेश में ही करोड़ों लोग वोट बनवाने से वंचित रह गए हैं, जो लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम में बदलाव कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया जा रहा है, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि मनरेगा योजना को शहरी क्षेत्रों में भी लागू किया जाए तथा इसे प्रभावी ढंग से चलाया जाए। दद्दा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा की रक्षा और विस्तार के लिए निरंतर संघर्ष करेगी।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ भाजपा सरकार को चुना था, सरकार उन पर पूरी तरह विफल रही है। जनता का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश के नागरिकों के बीच नफरत फैलाने की राजनीति का अंजाम भाजपा के लिए ठीक नहीं होगा।
बैठक का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से
पंडित राज शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष क़ासिम कश्मीरी, देवेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. आरिफ नूरी, सतीश चंद्रा, राफिया शबनम, कौशर अली,डॉ सलीम हुसैन, इकरार अंसारी, मोहम्मद आरिफ, रोहन शर्मा, साजिद खान, वैभव भारद्वाज, नावेद अहमद, असजद नफीस, राकेश साहू, ज़ीशान अहमद, इक़बाल रज़ा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




