गोताखोर प्रगट सिंह समाज के सच्चे सेवक हैं : नवीन जिन्दल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, दूरभाष 9416191877
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।

भाखड़ा नहर किनारे गोताखोर प्रगट सिंह से मिले सांसद; बोले- ऐसे सेवाभावी लोगों के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं
गोताखोर प्रगट सिंह ने सांसद जिन्दल को दी जानकारी, अब तक 25 हजार शव निकाले, 6 हजार लोगों की जान बचाई; सांसद नवीन जिन्दल ने संसाधन उपलब्ध कराने का दिया भरोसा।

कुरुक्षेत्र, 30 अगस्त : सांसद नवीन जिन्दल ने रविवार को कुरुक्षेत्र से कैथल जाते समय भाखड़ा नहर के किनारे गोताखोर प्रगट सिंह से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने गोताखोर प्रगट सिंह द्वारा चलाए जा रहे मानवता की सेवा के मिशन की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान गोताखोर प्रगट सिंह ने सांसद नवीन जिन्दल को अपनी 26 वर्षों की सेवा यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक वह करीब 25 हजार शवों को पानी से निकालकर उनके परिजनों को सौंप चुके हैं। इसके अलावा करीब 6 हजार लोगों को डूबने से बचाया है। उन्होंने बताया कि मानव सेवा के साथ-साथ वे जीव-जंतुओं की जान बचाने का काम भी करते हैं। अब तक करीब 900 गायों और अन्य जीव-जंतुओं को पानी से निकालकर बचाया है। वहीं, 29 मगरमच्छों को भी जोहड़ तालाब और नहर से पकड़कर क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा प्रदान की है।
सांसद नवीन जिन्दल ने गोताखोर प्रगट सिंह के मिशन की जानकारी लेने के बाद कहा कि गोताखोर प्रगट सिंह समाज के सच्चे सेवक हैं। समाजसेवा और मानवता के लिए समर्पित ऐसे लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने प्रगट सिंह को आश्वासन दिया कि सेवा कार्य के लिए उन्हें जिन संसाधनों की आवश्यकता होगी, उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि गोताखोर प्रगट सिंह जैसे लोग मानवता की सेवा के सच्चे प्रहरी हैं। हजारों शवों को नहरों और तालाबों से निकालकर उनके परिवारों तक सम्मान के साथ पहुंचाना आसान काम नहीं है। ईश्वर ने उन्हें जो सेवा का अवसर दिया है, उसे प्रगट सिंह और उनकी टीम पिछले 26 वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है। इस अवसर उन्होंने एक जनप्रतिनिधि होने के नाते करोड़ों देशवासियों की ओर से प्रगट सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
गोताखोर प्रगट सिंह ने सांसद नवीन जिन्दल से मुलाकात को गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि वे एक सफल उद्योगपति और जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ नेक इंसान भी हैं। जनसेवा और कल्याण के कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। ऐसे देवतुल्य नेता से मिलकर उन्हें बेहद खुशी और गौरव महसूस हुआ। उन्होंने सांसद नवीन जिन्दल द्वारा सहयोग देने की बात रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, डॉ. जगविंद्र सिंह विर्क और प्रगट सिंह की टीम के सदस्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement