दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा आज से 6 अप्रैल तक श्री राम कथा का किया जा रहा भव्य आयोजन

फिरोजपुर 31 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री हरकिशन गार्डन,एफ एफ रोड जलालाबाद में 31 मार्च से 6 अप्रैल तक श्री‌ राम‌ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसका समय प्रतिदिन सांय 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा। कथा के उपलक्ष्य में मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा से पूर्व विधिवत् पूजन किया गया, जिसमें सुरजीत ज्यानी( पूर्व मंत्री पंजाब),अनिल विलेचा ,डॉ बिमल खन्ना,राज बक्श कंबोज(चेयरमैन ओबीसी सेल पंजाब कांग्रेस)बंटी वाट्स(प्रधान करियाणा यूनियन जलालाबाद)दर्शन लाल वधवा,राकेश मिड्डा,कृष्ण कुमार शास्त्री ,संदीप चलाना ,खरैत धींगड़ा ,जनकराज गिरधर,तरसेम विखोना ,चंदर प्रकाश कंबोज ,SHO अंग्रेज कुमार ने विशेष रुप से हिस्सा लिया।कलश यात्रा के महत्व को बताते हुए श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी अमरा भारती जी ने कहा कि कलश के अग्रभाग में देवताओं का निवास होता है। दूसरा, यह हमारे मानव मस्तिष्क का भी प्रतीक है। जिसमें अमृत का कुंड स्वीकार किया गया है। कलश यात्रा हमें निमंत्रण देती है कि आओ अपने मानव तन में ही परमात्मा का दीदार प्राप्त करो। यही हमारे जीवन का लक्ष्य है। कलश यात्रा में सैकड़ों सौभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया और प्रभु के आशीर्वाद को प्राप्त किया। युवाओं द्वारा हाथों में स्लोगन पकड़कर, समाज में फैली कुरीतियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या,नशा,पर्यावरण संरक्षण इत्यादि विषयों पर समाज को जागरूक किया गया। अन्य श्रद्धालुओं के हाथ में भगवे रंग के झंडे पकड़े हुए थे।श्रद्धालुओं द्वारा सनातन धर्म के बुलन्द जयघोष लगाए जा रहे थे जिससे सारा वातावरण प्रभु भगति के रंग में रंग गया।सारा शहर इस यात्रा की भव्यता में लीन हो मानो श्री कृष्णमय हो गया। कलश यात्रा में पर्यावरण संरक्षण के तहत झांकी भी सजाई गई।कलश यात्रा आश्रम से चलकर होते हुए कथा स्थल पर जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। यात्रा के दौरान शनटी मदान,सास बहू कलैक्शन, संदीप कुमार,अश्वनी कुमार, निक्कू सोडा, बाला जी हैंडलूम,देवी द्वारा मन्दिर सभा, साजन वाट्स, श्री शनि देव मन्दिर कमेटी, सोनू चावला, राज कुमार चुग,ख्याली राम अग्रवाल, बंटी वाट्स, श्यामा सोडा, मोमी पान भंडार, मोहन लाल, सोनू महंत, राम दर्शन, केवल, परविंदर सिंह,चुचरा फोटो स्टेट आदि ने यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया एवम् सभी भगतों के लिए प्रशाद की व्यवस्था भी की। कलश यात्रा के समापन पर सारी संगत के लिए लंगर का प्रबन्ध किया गया।संस्थान की ओर से स्वामी धीरानंद स्वामी प्रजापत्यानन्द,स्वामी चन्द्र शेखरानन्द,साध्वी प्रकाशा भारती, साध्वी काली भारती, साध्वी पूजा भारती जी ने भी हिस्सा लिया।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का वर्षिक परीक्षा परिणाम शानदार रहा

Sun Mar 31 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं को उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परिणाम की घोषणा बड़े धूमधाम से की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावकों के साथ 5 सौ से अधिक छात्राएं मौजूद रही। प्रधानाचार्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement