दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा छात्र एवं छात्राओं के लिए “संस्कारशाला” नामक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा छात्र एवं छात्राओं के लिए “संस्कारशाला” नामक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी धीरानंद जी ने छात्राओं को बताया कि हमें हमारे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सही दिशा देनी चाहिए

फिरोजपुर 02 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा रानी रत्न कुमारी मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,नोगली, रामपुर, में छात्र एवं छात्राओं के लिए “संस्कारशाला” नामक कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी धीरानन्द जी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी भारत देश का भविष्य हैं,भारत देश को गौरवान्वित करने के लिए सर्वप्रथम स्वयं को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करना होगा। ज्ञान के प्रकाश के अभाव में आज का युवा भी अन्धकार में भटक रहा है। स्वामी जी ने कहा कि हमें हमारे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सही दिशा देनी चाहिए। अगर जीवन में संस्कार नहीं हैं, अगर हम विद्या प्राप्ति के साथ अपने माता पिता और गुरुजनों का सम्मान नहीं करते, अगर हमारे भीतर देश भगति का जुनून नहीं है तो हमारी प्राप्त की हुई डिग्रियां मात्र कागज़ के टुकड़े के समान हैं। स्वामी जी ने कहा कि आधुनिकता के नाम पर भारतीय संस्कृति और संस्कारों को तिलांजलि न दें। अपने जीवन में धर्म की स्थापना करें। स्वामी जी ने बच्चों को ध्यान करने के लाभ भी बताए। पाठशाला के प्रधानाध्यापक पुष्प आनन्द गुप्ता जी ने स्वामी जी का बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਦੋ ਸਿਲਾਈ ਅਤੇ ਇੱਕ ਕੰਪਿਊਟਰ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਸਿਖਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਫਾਈਨਲ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਹੋਈ

Tue May 2 , 2023
ਜਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਦੋ ਸਿਲਾਈ ਅਤੇ ਇੱਕ ਕੰਪਿਊਟਰ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਸਿਖਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਫਾਈਨਲ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਹੋਈ ਫਿਰੋਜਪੁਰ,02 ਮਈ ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਰੱਬੀ ਰੂਹ ਵਜੋਂ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇਡਾ: ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਦੀ ਸੰਸਥਾ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋ ਜਿੱਥੇ ਅੱਗੇ ਆ ਕੇ ਲੋੜਵੰਦ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੱਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement