एसएसपी नैनीताल के सख्त सत्यापन के दौरान उजागर हुई दस्तावेजी धोखाधड़ी

एसएसपी नैनीताल के सख्त सत्यापन के दौरान उजागर हुई दस्तावेजी धोखाधड़ी*

आधार फर्जीवाड़े में मल्लीताल थाने में दर्ज किया मुकदमा

राजकुमार केसरवानी
नैनीताल

कोतवाली मल्लीताल, नैनीताल में दिनांक 14/05/2025 को  अमित लाल शाह पुत्र  सुंदर लाल शाह, निवासी मकान नंबर 21, बड़ा बाजार, मल्लीताल, नैनीताल द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने यह उल्लेख किया कि उनके पैतृक निवास स्थान  मकान नंबर 21 बड़ा बाजार, मल्लीताल पर *किसी अज्ञात व्यक्ति का आधार कार्ड* बना हुआ है, जबकि उक्त व्यक्ति या उसके परिवार से उनका कोई संबंध नहीं है, न ही कभी उक्त स्थान पर उनके निवास की अनुमति दी गई है।

 तहरीर में उल्लिखित नाम *अब्दुल अलीम खान पुत्र मोहम्मद सईद खान का आधार कार्ड संदिग्ध* पाया गया, जिसमें शिकायतकर्ता के पते का उपयोग किया गया था। 
  *मामले को गंभीरता से लेते हुए  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा *जांच अधिकारी उपनिरीक्षक दीपक कार्की को गहनता से जांच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश* दिए गए।

वर्ष 2015 से लेकर वर्तमान तक, अब्दुल अलीम खान व उनके परिजनों द्वारा उपरोक्त पते का प्रयोग करते हुए आधार कार्ड बनवाए गए, तथा इन फर्जी पते वाले दस्तावेजों का उपयोग विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यों में किया गया।

 उक्त प्रकरण में दिनाँक- 02/06/2025  को *भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी)* के अंतर्गत थाना मल्लीताल पर *मु0अ0सं0 28/2025* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कोतवाली मल्लीताल पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है एवं संबंधित विभागों को सूचित कर आधार कार्ड रद्द करने एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक बार फिर कोरोना डरा रहा है, दून में तीन नए मामले आए सामने, अब तक 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed Jun 4 , 2025
एक बार फिर कोरोना डरा रहा है, दून में तीन नए मामले आए सामने, अब तक 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव,सागर मलिक कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देहरादून शहर से 44 और 32 मामले बाहर के हैं। डेंगू के 68 मरीज स्वस्थ हो […]

You May Like

Breaking News

advertisement