डा. गिल ने पूर्व मुख्यमंत्री बादल के निधन पर किया शोक व्यक्त

डा. गिल ने पूर्व मुख्यमंत्री बादल के निधन पर किया शोक व्यक्त।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पूर्व मुख्यमंत्री बादल का निधन देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : डा. गिल।

अंबाला आदेश : आदेश ग्रुप के चेयरमेन एवं आदेश यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. एच.एस. गिल ने पंजाब के गांव बादल पहुंचकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया। बादल परिवार का ढांढस बंधाते हुए डा. एच.एस. गिल ने कहा कि दिवंगत प्रकाश सिंह बादल देश की राजनीति की सरीखी शख्सियत थे और उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। डा. गिल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने पंजाब की प्रगति व उन्नति के लिए जो अतुलनीय योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डा. गिल ने कहा कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब में शिक्षा, खेलों और भाईचारे का बढ़ावा देने का जो काम किया है वह हमेशा पंजाबवासियों के दिलों में स्मरणीय रहेगा।
सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात कर पूर्वर् मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त करते आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच.एस. गिल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुभव की मान्यता से उच्च शिक्षा का सिरमौर बनेगा भारत

Sun Apr 30 , 2023
अनुभव की मान्यता से उच्च शिक्षा का सिरमौर बनेगा भारत। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उच्च शिक्षा में भारत का ग्रॉस इनरोलमेंट रेशो (जीईआर) केवल 30 प्रतिशत।18 से 23 वर्ष आयु वर्ग से 100 मिलियन से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा की परिधि से बाहर।श्री विश्वकर्मा कौशल […]

You May Like

Breaking News

advertisement