Uncategorized

ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ. इंदु बंसल

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

दिल्ली जंतर-मंतर पर गरजे हरियाणा के सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा गया ज्ञापन।

दिल्ली 23 मार्च : हरियाणा के इतिहास में पहली बार श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल जैन के नेतृत्व में हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। राजधानी स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित इस महाधरना प्रदर्शन में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।
जंतर – मंतर महाधरने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए महाधरने की संयोजिका डॉ. बंसल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं, किंतु उनकी सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता तथा पेशेवर संरक्षण के लिए अपेक्षित व्यवस्थाएं अभी भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
डॉ. बंसल ने कहा संगठन ने अपने ज्ञापन में पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु व्यापक नीतिगत सुधारों की आवश्यकता पर बल देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार से त्वरित एवं प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की है।
डॉ. बंसल ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन के नियमों में सरलीकरण कर इस का नाम बदल कर पत्रकार सम्मान निधि किया जाए व राशि 25 हजार की जाए।, ताकि वरिष्ठ पत्रकार अपने जीवन के उत्तरार्ध में सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। डॉ. बंसल नं कहा इसके अतिरिक्त पत्रकारों के लिए प्रभावी स्वास्थ्य सुरक्षा, परिवार के बच्चों के लिय निःशुल्क शिक्षा व आवास व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई है, जिससे श्रमजीवी पत्रकार व उनके परिवार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा, निःशुल्क शिक्षा व आवास योजना जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
डॉ. बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि वर्तमान समय में मीडिया परिदृश्य तेजी से डिजिटल माध्यमों की ओर अग्रसर हो रहा है। ऐसे में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी समान अधिकार, सुरक्षा एवं मान्यता प्रदान की जानी चाहिए। संगठन का मानना है कि सूचना के प्रसार में डिजिटल पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें भी नीतिगत ढांचे में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने सरकार से मांग की है कि पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करे।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के अनुसार पत्रकारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
डॉ. बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा सरकार से अपेक्षा रखता है कि सरकार जल्द से जल्द पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे पत्रकार समुदाय का मनोबल सुदृढ़ होगा और वे निष्पक्ष, निर्भीक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के अपने दायित्व का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।
महाधरने में हरियाणा के मशहूर हरियाणवी कलाकार दिनेश भारद्वाज व उन साथी कलाकारों ने देशभक्ति रागनियों से श्रमजीवी पत्रकारों का हौंसला बढ़ाया।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के आह्वान पर हरियाणा के इतिहास के इस पहले व विशाल महाधरने को दिल्ली जंतर – मंतर पर उत्तरप्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राजस्थान जर्नलिस्ट एसोसियेशन के पूर्व प्रदेश महासचिव घनश्याम बाघी,राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया।
इस महाधरने में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की फतेहाबाद जिला इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा,रेवाड़ी जिला इकाई अध्यक्ष धनेश विद्यार्थी,पलवल जिला इकाई अध्यक्ष भूषण ओहलियांन,नूंह जिला इकाई अध्यक्ष नरेश मेंहदीरत्ता,पटौदी इकाई जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा,गुरुग्राम जिला इकाई अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज, गोहाना जिला इकाई अध्यक्ष अनिल जिंदल, झज्जर जिला इकाई अध्यक्ष ललित गोठवाल सहित हरियाणा प्रदेश के सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकार शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel