सैक्टर 30 आर.डब्ल्यू.ए. के प्रधान बने डा. केवल कृष्ण

सैक्टर 30 आर.डब्ल्यू.ए. के प्रधान बने डा. केवल कृष्ण।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विजेता डा. केवल कृष्ण ने किया आभार व्यक्त।

कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई : रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आर.डब्ल्यू.ए.) सैक्टर 30 कुरुक्षेत्र के चुनाव महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सैक्टर 30 में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस चुनाव में प्रधान पद के चार उम्मीदवार अपने-अपने पैनल के साथ चुनाव मैदान में थे। इसी अवसर पर उप प्रधान, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव भी हुआ।
चुनाव प्रक्रिया में डा. केवल कृष्ण प्रधान, सरदार इंदर सिंह उप प्रधान, प्रेम सिंह सचिव, जोगिंदर सैनी सह सचिव और रजनीश कुमार कोषाध्यक्ष बने। इस अवसर पर एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान डा. केवल कृष्ण ने अपने पैनल की जीत की बधाई का श्रेय सभी सैक्टर वासियों को दिया।
उन्होंने कहा कि पिछली एसोसिएशन में प्रधान रहे प. सुरेश कुमार ने सैक्टर में बहुत विकास कार्य करवाए। जिसके कारण सैक्टर वासियों ने उन्हें भी अपार जनसमर्थन दिया। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस गति से सैक्टर का विकास पहले करवाया है, उसी उत्साह और ऊर्जा के साथ सैक्टर को आगे भी स्वच्छ व सुंदर बनाने का भरसक प्रयास करेंगे।
चुनाव समिति में सत्यपाल रढ़ान, अशोक कुमार, टेकचंद, रामदेव सैनी, अशोक शर्मा, साहिब सिंह, प्रदीप रंगा एवं राजेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं को जीत के प्रमाण पत्र भेंट किए। इस अवसर पर विजेता टीम ने चुनाव समिति एवं सैक्टर वासियों का धन्यवाद किया।
चुनाव में विजेता उम्मीदवार प्रमाण पत्र लेते हुए एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु पूर्णिमा का त्यौहार गुरु के प्रति आस्था और प्रेम भाव प्रकट करने का महापर्व : महंत राजेंद्र पुरी

Mon Jul 3 , 2023
गुरु पूर्णिमा का त्यौहार गुरु के प्रति आस्था और प्रेम भाव प्रकट करने का महापर्व : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जग ज्योति दरबार में मनाई गई गुरु पूर्णिमा।महंत राजेंद्र पुरी ने गुरु पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं। कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई : जग ज्योति […]

You May Like

advertisement