चकराता: सेब से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा, चालक घायल,

विकासनगर: थाना चकराता (Vikasnagar Police Station Chakrata) सरलाछानी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई (Vikasnagar pickup accident) में गिर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम (Vikasnagar SDRF Rescue) उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। वहीं हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाहन से निकालकर उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

गौर हो कि पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं जौनसार बावर के चकराता सरलाछानी क्षेत्र (Chakrata Sarlachani area) में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिकअप वाहन में सेब भरे हुए थे. हादसे के बाद सेब बिखर गए।

बताया जा रहा है कि घटना के समय पिकअप में सिर्फ वाहन चालक ही सवार था। एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी भारत ने बताया कि वाहन उत्तरकाशी आराकोट से देहरादून के त्यूणी जा रहा था। अचानक वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन चालक रमेश वर्मा घायल हो गया. रमेश को 108 की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

17 अप्रैल 2022 को भी जौनसार क्षेत्र में एक कार खाई में गिरी थी. हादसे में चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी। एक व्यक्ति घायल हुआ था। घायल को विकासनगर स्थित उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। कार सवाल लोग बिस्सू मेले से लौट रहे थे।

31 अक्टूबर 2021 को चकराता से विकासनगर जा रहा वाहन भी खाई में गिरा था। इस हादेस में 11 लोगों की मौत हुई थी। अनेक लोग घायल भी हुए थे। दरअसल देहरादून जिले का विकासनगर और चरकाता वाला क्षेत्र दुर्गम और पहाड़ी है। यहां सड़कें इतनी घुमावदार हैं कि चालक की जरा सी भी एकाग्रता भंग हुई कि हादसा हो जाता है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज: आजादी के 75 में दिवस पर अमृत महोत्सव के तहत फगुआ भट्टा से तिरंगा यात्रा निकाली

Sat Aug 13 , 2022
आजादी के 75 में दिवस पर अमृत महोत्सव के तहत फगुआ भट्टा से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका एमएलसी विधायक बनवारीलाल दोहरे ने फीता काटकर रैली को रवाना किया कन्नौज का भ्रमण करते हुए तिर्वा के लिए रवाना हुई जहां गांधी चौक पर पहुंच कर यात्रा का समापन हुआ जिसके […]

You May Like

advertisement