बलिया :निर्धन बच्चों व अन्य लोगों के बीच मास्क,सेनेटाइजर व आम का वितरण किया गया

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

बलिया,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, के सेवा विभाग के निर्देशन में कुम्हिया में चलने वाली संस्कार केंद्र पर पढ़ने आने वाले निर्धन बच्चों व अन्य लोगों के बीच मास्क,सेनेटाइजर व आम का वितरण किया गया तथा सभी का थर्मल स्क्रीनिंग भी किया गया जिसमें सभी सामान्य पाए गए।
इस अवसर पर जिला कार्यवाह श्री हरनाम जी ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि सभी को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों के हाथों को सेनेटाइज कराते हुए मास्क, बार बार हाथ धोने, सेनेटाइज़ेशन व दो गज की दूरी के महत्व को विस्तार से बताया।
जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री सत्यव्रत ने बच्चों को योग,व्यायाम व विभिन्न प्रकार के खेलकूद के बारे में बताया जिससे वे अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रख सके।जिला सेवा प्रमुख डॉ सन्तोष तिवारी ने इस केंद्र के व्यापक विकास हो इसके लिए कुछ सुझाव दिए।इस अवसर पर बेरुवारबारी के खण्ड कार्यवाह श्री निर्भय जी, सह खण्ड कार्यवाह श्री गुड्डू जी,जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन व संस्कार केंद्र की अध्यापिका बेबी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलिया :प्रदेश अध्यक्ष ने सागर सिंह राहुल को नगर अध्यक्ष की तीसरी बार सौपं जिम्मेदारी

Fri Jun 11 , 2021
रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट मोबाइल नंबर.8355002336 बलिया ।उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिला कांग्रेस कमेटी कीई नगर इकाई का सागर सिंह राहुल तीसरी बार नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।इस अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement