जग ज्योति दरबार में नशा मुक्ति उपचार शिविर का आयोजन

जग ज्योति दरबार में नशा मुक्ति उपचार शिविर का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

नशा मुक्त हरियाणा के लिए जग ज्योति दरबार का यात्राओं आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी की प्रेरणा से जग ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट और सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से हृदय गति रुक जाने पर उसके बचाव के लिए सी.पी.आर. और नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि जग ज्योति दरबार वर्षों से जन कल्याणकारी कार्य, सनातन धर्म का प्रचार, गरीब कन्याओं के विवाह इत्यादि कार्य करता आ रहा है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार के शुरू हुए अभियान नशा मुक्त हरियाणा के तहत भी कुरुक्षेत्र लोक सभा की सभी विधान सभाओं में नशा मुक्त हरियाणा के लिए यात्राएं और इसी तरह के शिविरों का आयोजन लगातार जारी रहेगा।
शिविर के दौरान कुरुक्षेत्र रैड क्रॉस सोसाइटी की तरफ डाक्टरों की एक टीम ने संक्षिप्त में समझाया कैसी हृदय गति रुक जाने पर हम प्राथमिक बचाव कैसे करें। इस जानकारी से संभवत हम सैकड़ों लोगों की जान बचा सकते हैं। इसी तरह एक टीम ने नशा के आदि हो चुके लोगों को कैसे नशा छुड़वाया जाए। इस बुरी आदत से बचा जाए बारे जानकारी दी गई।
सुदेश भंडारी ट्रस्ट के अध्यक्ष और सरकार की प्रचार कमेटी के अध्यक्ष तरुण भंडारी ने जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी का आशीर्वाद लिया।
राजेंद्र पुरी ने डाक्टरों की टीम का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के शिविरों और यात्राओं की सिलसिला जारी रहेगा। दरबार में नशे की लत की आदी कुछ लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलवाया गया।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी एवं जानकारी देते हुए विशेषज्ञ तथा दरबार में मौजूद श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में गुरुकुल परम्परा के अनुसार 108 विद्यार्थियों का होगा उपनयन संस्कार

Sun Jul 2 , 2023
जयराम विद्यापीठ में गुरुकुल परम्परा के अनुसार 108 विद्यार्थियों का होगा उपनयन संस्कार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उपनयन संस्कार के साथ होगा विद्यार्थियों के जीवन में दूसरा जन्म।जयराम विद्यापीठ में होगा ब्रह्मचारियों का जनेऊ एवं उपनयन संस्कार। कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई : देशभर में संचालित श्री […]

You May Like

advertisement