मनुष्य के क्रियाकलापों के कारण पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है : पवन मित्तल

मनुष्य के क्रियाकलापों के कारण पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है : पवन मित्तल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का हरित भारत, हरित धरा अभियान।

कुरुक्षेत्र, 2 मई : ग्रामीण परिवेश के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय संतोखपुरा में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा हरित भारत, हरित धरा अभियान के तहत पौधारोपण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंगलवार को पौधारोपण के कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी दिलबाग सौथा ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। पहले विद्यालय में पौधारोपण किया गया और साथ ही स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया गया। दिलबाग ने कहा कि हमारी प्रकृति ने हमें वो समस्त संसाधन तथा सुविधाएं प्रदान की है जो सुखी जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। बिना कुछ लिए हमें प्रकृति से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं। इसलिए हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम भी इस प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाएं। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल व दिनेश कोचर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग होने और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को पर्यावरण की देखभाल के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मनुष्य के क्रियाकलापों के कारण पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की वजह से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। जिससे सांस की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ पानी का दुरुपयोग तथा दूसरी तरफ पानी के लिए हाहाकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनहीनता के चलते पर्यावरण बचाने का अभियान प्रमुखता के साथ आगे बढ़ नहीं पाया। पर्यावरण संरक्षण के सवाल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण धरती पर असामान्य रूप से मौसम में बदलाव हो रहे हैं। सर्दी-गर्मी और बरसात में कभी कमी तो कभी अधिकता दिखाई दे रही है। मौसम के बदलाव की असामान्यता तो आम लोग भी महसूस करने लगे हैं परन्तु समस्या के निदान का रास्ता उन्हें दिखाई नहीं पड़ रहा है। उन्होंने प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
खंड कोऑर्डिनेटर राजेश सैन, सुमंत सैनी ने सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की गतिविधियो बारे बताया और अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया के सहयोग से विद्यालय के सभी बच्चो को डाबर रियल जूस वितरित किए गए। सभी बच्चो को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मस्तान सिंह, पंच महेन्द्र सिंह, पिंकी देवी, शीला देवी, बलकार सिंह, गुरबचन कौर, संतोखपुरा विद्यालय के समस्त स्टाफ व अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
पौधारोपण करते हुए अध्यापक एवं ग्रामीण, साथ में बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला सृष्टि मंच के 25 व 70 आयु वर्ग के कलाकारों ने मचाया खूब धमाल

Tue May 2 , 2023
कला सृष्टि मंच के 25 व 70 आयु वर्ग के कलाकारों ने मचाया खूब धमाल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कला सृष्टि मंच का जिंदगी बहार, संगीत की बयार कार्यक्रम का आयोजन।हर आयु वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम में दिखाए जलवे।कला सृष्टि मंच के कार्यक्रम में […]

You May Like

Breaking News

advertisement