नम आंखों से दुर्गा माता की भक्तों ने की विदाई, कहा मां अगले वर्ष फिर आना

नम आंखों से दुर्गा माता की भक्तों ने की विदाई, कहा मां अगले वर्ष फिर आना
अररिया
अररिया में दशहरा व दुर्गा पूजा पर्व समाप्त हो गया। बुधवार को विजयादशमी के दिन सर्वप्रथम सभी पंडालों से मूर्ति परिक्रमा हेतु चांदनी चौक पर दुर्गा माता की मूर्ति जमा हुई जहां लोगों ने माता का दर्शन किया। शहर के ठाकुरबाडी आश्रम चौक समिति रेलवे स्टेशन रोड अररिया आर एस सहित कई जगह की मूर्ति चांदनी चौक पर जमा हुए।
वहींं डा आरएन भारती अपने आवास में बने मंदिर परिसर में भी पहले ही दिन कलश स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया ,और दसवीं के दिन स्थानीय जलाशय में विसर्जन किया गया। इस मौके पर डा आरएन भारती के साथ उनके परिवार जन भी शामिल थे। उन्होंने पूरे जिले वासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उसके बाद दुर्गा माता की मूर्ति को जयकारे लगाते हुए बाबा जी की कुटिया के पास पनार नदी किनारे ले गए, जहां लोगों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी । इस दौरान अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने लोगों को शुभकामनाए दी और कहा कि हमारे अररिया के लोगों में बहुत सौहार्द वातावरण है। यहां गंगा जमुना तहजीब देखने को मिलती है। अररिया के लोग यूं तो सभी पर्व त्यौहार बड़े ही शालीनता व सादगी से मनाते हैं।कुल मिलाकर पर्व शांति पूर्ण रूप से संपन्न हो गया। सभी लोग मिले कर भाईचारगी के साथ दुर्गा मां की मूर्ति अपने कंधे पर उठा कर विसर्जन करने जाते हैं।
वही अररिया एसडीओ शालेश चंद्र दिवाकर ने अररिया के लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि अररिया के लोग बहुत अच्छे हैं। हमे सभी का साथ मिला, सब लोग शांति पूर्ण तरीके से दशहरा पर्व मना लिए और यहां भाई चारा देखने को मिल रहा है ।
विदित हो कि कोरोना काल के बाद यह दुर्गा पूजा पहली बार इतने हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । इस बार लोगों में काफी उत्साह था, लेकिन मंगलवार नवमी के दिन रुक रुक कर हो रही बारिश ने भक्तों को परेशान कर दिया, सबसे बड़ी दिक्कत मेले पर आश्रित दुकानदार को हुई, उनको काफी आथिक नुकसान हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन चौकस नजर आए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा के बलबूते ही बदलेगा बच्चों का भविष्य और बढ़ेगा समाज का मान सम्मान । मौलाना

Thu Oct 13 , 2022
शिक्षा के बलबूते ही बदलेगा बच्चों का भविष्य और बढ़ेगा समाज का मान सम्मान । मौलाना , फोटो , मदरसे परिसर में बच्चों के साथ शिक्षक , अररिया जहां सरकार के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को अग्रसर करने के लिए लाखों रुपए की राशि खर्च कर स्कूल भवन के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement