Uncategorized

राष्ट्र की उन्नति के लिए बेटियों की शिक्षा बहुत जरूरी- अंजलि कौशिक

हमारी बेटी ट्रस्ट ने जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में वितरित कीं साइकिलें, डिक्शनरी और स्कूल बैग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : विकास क्षेत्र पंवासा के जूनियर हाईस्कूल भवानीपुर में,हमारी बेटी ट्रस्ट की ओर से छात्र-छात्राओं में भव्य समारोह के बीच पुरस्कार वितरण हुआ जिसका शुभारंभ अमीर जहाँ तुर्की, अजय कुमार शर्मा एवं अरविंद सिंह एडवोकेट ने मॉं सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस अवसर पर बेटियों को जागरुक करते हुए, हमारी बेटी ट्रस्ट के संस्थापक देवेन्द्र सिंह तेवतिया ने कहा कि आज बेटियाॅं हर क्षेत्र में उन्नति की ओर अग्रसर हैं। हमें उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि उनके कदम ठहर न जाएंँ।
मुख्य अतिथि अंजलि कौशिक ने कहा कि शिक्षा वह संजीवनी है जो हमें उड़ना सिखाती है, समाज में सम्मान दिलाती है और हमारे जीवन के रास्तों को सरल बना देती है। इसलिए एक कुशल नागरिक बनने के लिए, प्रत्येक बालक को भलीभाॅति शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने हमारी बेटी ट्रस्ट की प्रशंसा में कहा कि जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिल प्रदान करना, उनको अग्रिम शिक्षा प्राप्त करने में बहुत बड़ी मदद है, यह क्रम निरंतर चलते रहना चाहिए।
संस्था के संरक्षक अरविन्द सिंह एडवोकेट ने ट्रस्ट की आगामी योजनाओं को बताते हुए कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद छात्राओं को पाठ्य-सामग्री का वितरण, समय-समय पर किया जाएगा, ताकि बेटियों की शिक्षा में कोई अवरोध उत्पन्न न हो।
उपस्थित अतिथियों के साथ ट्रस्ट के संपादक देवेन्द्र तेवतिया ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा हुस्नजहाँ और पूजा आर्या को साईकिल सौंपी तथा अन्य छात्र-छात्राओं को भी डिक्शनरी, अभ्यास पुस्तिका एवं पाठ्य-सामग्री सौंप कर उनका सहयोग किया।
संस्कार भारती के जिला महामंत्री अशोक कुमार, अमीर जहाँ तुर्की, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, सिद्धान्त त्रिवेदी, अनुष्प्रिया चौधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उमेश श्रीमाली, महावीर सिंह, सीमा चौधरी, महमूद उल्ला, वसीम अख्तर, संजीव कुमार, ओमपाल सिंह, सेवाराम सिंह, सुबोध कुमार गुप्ता, राजीव चौधरी, विष्णु कुमार उर्फ विनय चौधरी, विमलेश देव, स्नेहलता चौधरी,गुलाम अब्बास जैदी, मुनब्बर ताबिश, ईशरत अब्बास, संस्कार सिंह, नीटू कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर शर्मा ने एवं संचालन अतुल कुमार शर्मा एवं तृषा लोधी ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel