पर्यावरण संरक्षण और छात्र नामांकन वृद्धि के लिए कराया गया विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण

पर्यावरण संरक्षण और छात्र नामांकन वृद्धि के लिए कराया गया विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विकास शेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारीनगला के शिक्षकों ने नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों को शनिवार को शैक्षिक भ्रमण कराया। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का माहौल तैयार करना था, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ विनोद कुमार शर्मा ने इस मौके पर कहा कि आने वाले समय में हमारे विद्यालयों के सभी छात्र-छात्रा अपने आस पास अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित, पुष्पित और पल्लवित कर तेजी से हो रही ग्लोवल वार्मिग की चुनौती को नियंत्रित करने में सहायक बने इसीलिए यह शैक्षिक भ्रमण छात्र छात्राओं को कराया है। उन्होंने कहा कि गर्मी का तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है और इसे 50 से ऊपर पहुंचने में बहुत समय नहीं लगेगा, समय रहते हमने अपने पर्यावरण को अधिक से अधिक पौधे रोपित कर यदि संरक्षित नहीं किया तो पृथ्वी पर जीवन मुश्किल हो जाएगा।
इसलिए बच्चों को वृक्षों की उपयोगिता को नजदीक से समझाते हुए शिक्षकों द्वारा अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उन्हें पुष्पित और पल्लवित करने की शपथ भी दिलाई गई। इस प्रकार के छोटे छोटे शैक्षिक भ्रमण बच्चों के नामांकन वृद्धि में भी सहायक होते हैं। शनिवार के शैक्षिक भ्रमण को सार्थक बनाने में प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा, प्रीति शर्मा, आशा राणा, नवनीत यादव, रजी हसन, ऊषा देवी, मोहिनी और सिमता देवी का विशेष योगदान रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के बाद सर्वोदय नगर कॉलोनी के क्षेत्रवासी ने की ट्विटर पर शिकायत

Sun Apr 20 , 2025
बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के बाद सर्वोदय नगर कॉलोनी के क्षेत्रवासी ने की ट्विटर पर शिकायत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज क्षेत्र की सर्वोदय नगर कॉलोनी के क्षेत्रवासी बिजली के गले हुए खंभे की वजह से दहशत में हैं। क्षेत्र वासियों का कहना है कि यह […]

You May Like

Breaking News

advertisement