इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को मिली सब्सिडी की राशि

कोंडागांव, 23 अगस्त 2025/ जिला कोण्डागांव अंतर्गत क्रय किये गए इलेक्ट्रिक वाहनों के वाहन स्वामियों को जिला परिवहन कार्यालय कोण्डागांव के द्वारा शासन के निर्देशानुसार उनके बैंक खाते में सब्सिडी की राशि का हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा इलेक्ट्रीक वाहन खरीदी को बढ़ावा देने हेतु राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदी करने पर वाहन के मूल्य का 10 प्रतिशत राशि सब्सिडी के रूप में राज्य शासन द्वारा प्रदाय किया जाता है।
जिला परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला कोण्डागांव अंतर्गत अभी तक कुल 84 इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों को कुल 08 लाख 12 हजार 758 रुपये उनके बैंक खाते में सब्सिडी की राशि के रुप में हस्तांतरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिन वाहन स्वामियों द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदा गया है, परंतु सब्सिडी की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त नहीं हुई है, ऐसे वाहन स्वामी जिला परिवहन कार्यालय, कोण्डागांव में कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Sat Aug 23 , 2025
कोण्डागांव, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ जो कभी मध्यप्रदेश का हिस्सा था, वर्ष 2000 में देश का 26वां राज्य बना। राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2025-26 को पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव वर्ष 2025 के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना मार्गदर्शन […]

You May Like

Breaking News

advertisement