सब्र की इंतहा खत्म, अनिश्चितकाल के लिए बुढ़ेनाथ मंदिर बंद


मिर्ज़ापुर :

सब्र की इंतहा खत्म, अनिश्चितकाल के लिए बुढ़ेनाथ मंदिर बंद

पूर्वांचल ब्यूरो

सत्तीरोड स्थित प्राचीन बाबा बुढ़ेनाथ मंदिर गुरुवार से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया। बाबा का विग्रह मंदिर के बाहर सड़क पर रखकर पूजा-अर्चना की जा रही है। बाबा के कुंड में नाला का गंदा पानी भर जाने से कपाट बंद करने का निर्णय लिया गया। मंदिर के महंत व भक्तों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आमरण अनशन किया जाएगा।

नगर के तमाम सड़कों पर सीवर लाइन की पाइप डाल दी गई है, लेकिन सत्ती रोड अछूता है। करीब पांच वर्षों से मंदिर में नाला का गंदा प्रवेश कर बाबा के कुंड में समा जाता है। समस्या का समाधान करने के बजाय सड़क को ही ऊंचा कर दिया गया। सड़क ऊंचा होने के कारण नालियां भी संकरी हो गईं। बुधवार की रात झमाझम हुई बारिश के बीच बाबा का कुंड गंदा जल से भर गया। यह देख भक्त भी बेबस नजर आए। उन्होंने खुद बाबा के कुंड का साफ किया। महंत योगानंद गिरि ने बताया कि कई बार नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल और जिला प्रशासन से इस समस्या के समाधान का अनुरोध किया, लेकिन समस्या जस की तस है। अब सब्र की इंतहा खत्म हो गई है। मंदिर अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। भक्त अब सड़क पर पूजा कर रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल ने मंदिर पहुंच महंत डा. योगानंद गिरि से वार्ता की। कहा कि मंदिर हम सबकी आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने 24 घंटे का मोहलत मांगा। उनके आश्वासन पर आमरण अनशन को सांकेतिक प्रदर्शन में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव, राज माहेश्वरी, मनोज दमकल, रविशंकर साहू, अश्वनी गुप्ता आदि थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आनंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Fri Jul 22 , 2022
मिर्ज़ापुर : आनंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक पूर्वांचल ब्यूरो नगर के पंसारी टोला स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर गुरुवार को पूरे दिन शिवभक्तों से पटा रहा है। इस दौरान लोगों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के साथ ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक भी किया। हालांकि इन […]

You May Like

advertisement