धान की स्टेकिंग और सुरक्षित ढंकने का इंतजाम सुनिश्चित करें – कलेक्टर,मौसम विभाग की चेतावनी 9 जनवरी से हल्के बारिश की संभावना

जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी, 2022/ मौसम विभाग ने 9 जनवरी से छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में हल्के बारिश, शीतलहर, आद्रता में बढ़ोत्तरी की संभावना व्यक्त की है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों से कहा है कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का सतत भ्रमण कर धान से सुरक्षा संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित करने कहा है।
उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में स्टेकिंग और सुरक्षित ढकने का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। किसी भी स्थिति में धान का नुकसान नहीं होना चाहिए। धान उठाव के लिए भी सतत प्रयास जारी रखें। धान बेचने वाले किसानों को भी हल्के बारिश के संबंध में सूचना अवश्य दें।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के 63.49 प्रतिशत से अधिक किसान बेच चुके हैं धान, खरीदे गए धान में से 52.34 प्रतिशत धान का उठाव

Thu Jan 6 , 2022
 जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी, 2022/ जिले में समर्थन मूल्य पर 63 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान […]

You May Like

advertisement