Uncategorized

सीनियर हॉकी टीम कुरुक्षेत्र के चयन ट्रॉयल में खिलाडिय़ों में नजर आया उत्साह और जोश

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 मार्च : हॉकी कुरुक्षेत्र के सचिव गुरविंद्र सिंह ने कहा कि हॉकी हरियाणा की तरफ से 27 मार्च से 31 मार्च तक कैथल के गांव हाबड़ी में सीनियर हॉकी की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र जिला की हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया। इस चयन ट्रॉयल में हॉकी खिलाडिय़ों में उत्साह और जोश देखने को मिला। इस ट्रॉयल में दर्जनों खिलाड़ी पहुंचे।
हॉकी कुरुक्षेत्र के सचिव गुरविंद्र सिंह ने कहा कि हाबड़ी में होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र की हॉकी टीम का चयन कर लिया गया है। इसके लिए ट्रायल में दर्जनों खिलाड़ी द्रोणाचार्य स्टेडियम के हॉकी खेल मैदान में पहुंचे। इनमें से योग्य खिलाडिय़ों का चयन किया गया है और कुरुक्षेत्र की टीम निश्चित ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल करेगी। इस मौके पर डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, हॉकी कोच सोहन लाल, हॉकी कोच नरेन्द्र ठाकुर, साहिल कुमार, ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष राणा सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel