जब से भाजपा की सरकार आई है समूह ‘ग’ व ‘घ’ को अस्थाई नौकरियों के स्थान पर आउटसोर्सिंग कर दिया गया है- हवलदार यादव

,
मुख्यमंत्री का यह बयान हास्यास्पद है कि पूर्वांचल का विकास समाजवादी पार्टी के एजेंट में नहीं था ऐसे झूठे तथ्यहीन बयान की अपेक्षा मुख्यमंत्री जी से नहीं होनी चाहिए।

आजमगढ़।
जनपद को कमिश्नरी बनाने, चीनी मिल, पीजीआई मेडिकल कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय, महिला अस्पताल,सदर, फूलपुर, लालगंज में ट्रामा सेंटर, तरवां, अहरौला में 100-100 बेड का हॉस्पिटल, मार्टिनगंज नई तहसील बनाना, अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों का निर्माण, विपणन केंद्र, मुबारकपुर आजमगढ़ रोडवेज, दीदारगंज अतरौलिया, मेंहनगर, मुबारकपुर रोडवेज का निर्माण, तहसील मुख्यालयों पर 132 विद्युत उपकेंद्र, कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण, मंडल कारागार का निर्माण, हवाई पट्टी मंदुरी का निर्माण, बेलइसा,सिधारी रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण, आजमगढ़ में प्रस्तावित मंडलीय वेटनरी पाली क्लीनिक का निर्माण, वेटनरी मेडिकल कॉलेज आदि तमाम योजनाओं के बारे में उनको जानकारी नहीं है या तो भा.ज.पा. के लोगों का झूठ बोलना धर्म व राजनीति है तथा दूसरी सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को अपना बताने व बोर्ड लगाने की आदत है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास सन् 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किया था उनकी सरकार आने के बाद घटिया निर्माण कर ठेकेदारों द्वारा अकूत धन लूट गया पूर्वांचल के विकास के लिए नेताजी मुलायम सिंह यादव ने पूर्वांचल विकास निधि अलग से दिया था जाति भावना से ऊपर उठकर बलिया में चंद्रशेखर सिंह विश्वविद्यालय बनाने का कार्य किया था आजमगढ़ में बनाया गया राजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय जो राजा सुहेलदेव राजभर के नाम पर रखा जाना था आज तक राजभर नहीं लिखा गया यह राजभरों के साथ धोखा है।
जब से भाजपा की सरकार आई है समूह ‘ग’ व ‘घ’ को अस्थाई नौकरियों के स्थान पर आउटसोर्सिंग कर दिया गया है जिससे इस महंगाई व बेरोजगारी के दौर में नौजवानों को जीवन यापन के लिए पैसा नहीं हो पता तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए आरक्षण की व्यवस्था को शून्य कर दिया गया है पी.सी.एस,सहायक प्रोफेसर, प्राइमरी स्कूल आदि में की गई नियुक्तियों में पिछड़ों, दलितों, के आरक्षण को लूट लिया गया।
उनके चहेते सजातीय व्यक्ति द्वारा डेयरी लगाए जाने पर आयोजित कार्यक्रम के लिए सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को बंद कर, कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर भीड़ दिखाई गई।
जनपद की कानून व्यवस्था है करणी सेना जिसको मुख्यमंत्री जी का संरक्षण है वे लोग अलग से संगठन बनाकर पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों को पुलिस प्रशासन के माध्यम से परेशान कर रहे हैं दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का एनकाउंटर किया जा रहा है।
पी.डी.ए. की बढ़ती ताकत से घबरा भा.ज.पा. अब फिल्में बनवाकर, पोस्टर लगवा कर नफरत का वातावरण बनाना चाहती है यह लोग जनपद में दंगा कराना चाहते हैं यदि प्रशासन और पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करती तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इनको बर्दाश्त नहीं करेंगे।
डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि के बारे में मुख्यमंत्री जी एक भी वाक्य नहीं बोल।
‌‌ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक-नफीस अहमद, अखिलेश यादव ने प्रेस को संबोधित किया

vvnewsvaashvara

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़,उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement