Uncategorized

शुभ भावना के साथ किया गया प्रत्येक कर्म ही पुण्य है : महंत सर्वेश्वरी गिरि

पिहोवा, प्रमोद कौशिक 7 जनवरी : पिहोवा शिव पुरी मार्ग पर स्थित श्री गोविंदानंद ठाकुरद्वार आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने आज के सत्संग में बताया कि पुण्य कर्मों का अर्थ केवल वे कर्म नहीं जिनसे आपको लाभ होता हो अपितु वो कर्म हैं जिनसे दूसरों का भला भी होता है। पुण्य कर्मों का करने का उद्देश्य मरने के बाद स्वर्ग को प्राप्त करना ही नहीं अपितु जीते जी जीवन को स्वर्ग बनाना भी है। स्वर्ग के लिए पुण्य करना बुरा नहीं मगर परमार्थ के लिए पुण्य करना ज्यादा श्रेष्ठ है। शुभ भावना के साथ किया गया प्रत्येक कर्म ही पुण्य है और अशुभ भावना के साथ किया गया कर्म पाप है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि जो कर्म भगवान को प्रिय होते हैं, वही कर्म पुण्य भी होते हैं। हमारे किसी आचरण से, व्यवहार से, वक्तव्य से या किसी अन्य प्रकार से कोई दुखी ना हो। हमारा जीवन दूसरों के जीवन में समाधान बने समस्या नहीं, यही चिन्तन पुण्य है और परमार्थ का मार्ग भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel